ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रयागराज गंगापार जिला इकाई के द्वारा मनाया गया 26वां स्थापना दिवस।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता और पूर्व विधायक प्रभाशंकर पाण्डेय और अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच के प्रांत अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय उपस्थित रहे।

भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रयागराज गंगापार जिला इकाई के द्वारा मनाया गया 26वां स्थापना दिवस।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रयागराज, 6 मई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता और पूर्व विधायक प्रभाशंकर पाण्डेय और अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच के प्रांत अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संवैचारिक संगठन भारत तिब्बत सहयोग मंच की स्थापना के 26 वर्ष पुर्ण होने पर मंच के संस्थापक/मार्गदर्शक व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ इंद्रेश कुमार जी के मार्गदर्शन व मंच के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमान पंकज गोयल जी के निर्देशन में देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उसी क्रम में भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रयागराज गंगापार जिला के मुख्य इकाई के द्वारा कोडिहार बाजार,सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में एक वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व विधायक मा. प्रभाशंकर पाण्डेय जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि किस प्रकार से पूर्व की सरकारों की गलतियों के कारण हमने अपना कैलाश मानसरोवर और तिब्बत को चीन के अधीन कर दिया। उन्होंने कहा कि हम अगर एक होकर संकल्प लेंगे और कार्य करेंगे तो एक न एक दिन यह संकल्प अवश्य पूरा होगा।

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच के प्रांत अध्यक्ष श्री विजय कुमार पांडेय जी उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि भारत तिब्बत सहयोग मंच अपनी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से देश में चीन की विस्तारवादी नीति के प्रति जागरुकता लाने का कार्य कर रहा है व तवांग तीर्थ यात्रा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करते हुए उन्हें सीमा की सुरक्षा के लिए जागरूक करने का कार्य कर रहा है।

विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित मंच के प्रांत महामंत्री श्री हिमांशु दुबे जी ने सभी को यह बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ पूजनीय सरसंघचालक स्वर्गीय प्रो. राजेंद्र सिंह जी ( रज्जू भैया) एवं पंचम पूजनीय सरसंघचालक स्वर्गीय के. सी. सुदर्शन जी और परम पावन दलाई लामा जी के आशीर्वाद से संघ के राष्ट्रीय प्रचारक डॉ इंद्रेश कुमार जी के द्वारा 5 मई 1999 को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मंच की स्थापना गई। व इसके चार प्रमुख उद्देश्यों तिब्बत की आजादी, कैलाश मानसरोवर की मुक्ति, भारत की सुरक्षा व पर्यावरण की रक्षा को लेकर यह मंच विगत 26 वर्षों से देश के सभी 43 प्रांतों में व वैश्विक पटल पर भी कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयागराज गंगापार जिला अध्यक्ष श्री अवध नारायण मिश्रा ने किया और उन्होंने सभी को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

इस अवसर महामंत्री श्री शिवमूर्ति ओझा,उपाध्यक्ष श्री बृजेश कुमार मिश्रा, कार्यसमिति सदस्य श्री राघवेन्द्र द्विवेदी, श्री शैलेंद्र कुमार शुक्ला कार्य समिति सदस्य
जिला गंगा पार, श्री महावीर प्रसाद शुक्ला, श्री शैलेंद्र कुमार शुक्ला दीपक, श्री बृजेश कुमार मिश्रा, श्री शिवमूर्ति ओझा, श्री अमित शुक्ला, श्री राघवेन्द्र द्विवेदी, श्री सुनील कुमार मिश्र, श्री जय प्रकाश पांडेय, श्री राम कृष्ण, श्री सुधीर, श्री संजीव कुमार शुक्ला, श्री राधाकांत शुक्ला, श्री सुरेन्द्र कुमार शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button