ब्रेकिंग
विवाहिता के ससुर और देवर नें किया रेप के बाद जिन्दा जलाने का किया प्रयास प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में जूनियर बार एसोसिएशन (पुरातन) के चुनावी दंगल का आगाज़; प्रत्याशियों की सूची जारी

अध्यक्ष पद के लिए जय प्रकाश मिश्र समेत 6 लोगो ने दाखिल किया नामांकन ​

ग्लोबल भारत न्यूज़:

प्रतापगढ़। जूनियर बार एसोसिएशन (पुरातन), प्रतापगढ़ के वर्ष 2025-26 के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एल्डर कमेटी द्वारा आज नामांकन प्रक्रिया के बाद विभिन्न पदों के लिए चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।

​अध्यक्ष पद पर छह दिग्गजों के बीच मुकाबला
​इस बार अध्यक्ष पद के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जिसमें जय प्रकाश मिश्र (जे०पी०), शिशिर कुमार शुक्ल, करुणा शंकर मिश्रा, गिरीश कुमार मिश्र, विवेक कुमार शुक्ला और हरिकेश बहादुर सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

​विभिन्न पदों पर दावेदारी

​वरिष्ठ उपाध्यक्ष: इस पद पर शांति भूषण त्रिपाठी (बंसी) ने अपनी दावेदारी पेश की है।

​महामंत्री: चुनावी मैदान में कौशलेश कुमार त्रिपाठी (दीपक), निर्भय सिंह, सूर्य प्रकाश शुक्ल और संजय कुमार पाण्डेय के बीच मुकाबला होगा।

​उपाध्यक्ष: सात प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया है, जिनमें चन्द्र शेखर सिंह और आशीष कुमार श्रीवास्तव जैसे नाम शामिल हैं।

​कोषाध्यक्ष: इस महत्वपूर्ण पद के लिए आनन्द कुमार पाण्डेय, पंकज कुमार कौशल और विनोद कुमार चुनाव लड़ेंगे।

​प्रशासनिक और कार्यकारी नियुक्तियां
​चुनाव में संयुक्त मंत्री (प्रकाशन, प्रशासन और पुस्तकालय) के साथ-साथ वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के लिए भी कई अधिवक्ताओं ने रुचि दिखाई है।

​एल्डर कमेटी की देखरेख में संपन्न होगी प्रक्रिया
​पूरी चुनाव प्रक्रिया चेयरमैन देव नारायण शुक्ल और एल्डर कमेटी के अन्य सदस्यों, जिनमें जगत बहादुर सिंह, श्रीनाथ गुप्ता, मो० रफीक खाँ, और राधेश्याम मिश्र शामिल हैं, की देखरेख में संपन्न की जा रही है। प्रेस एवं प्रवक्ता विजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा।

​ब्यूरो रिपोर्ट: ग्लोबल भारत न्यूज़

Junior bar association election
Bar election pratapgarh

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button