ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी ने कहा कि विद्यार्थी द्वारा आत्महत्या के मामले में विस्तृत जांच की आवश्यकता है।

स्नेह होटल प्रतापगढ़ के सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उक्त घटना क्रम को मैं माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष भी रखकर न्याय संगत कार्यवाही के लिए अनुरोध करूंगा।

शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी ने कहा कि विद्यार्थी द्वारा आत्महत्या के मामले में विस्तृत जांच की आवश्यकता है।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 1 मार्च।

स्नेह होटल प्रतापगढ़ के सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उक्त घटना क्रम को मैं माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष भी रखकर न्याय संगत कार्यवाही के लिए अनुरोध करूंगा।

उल्लेखनीय है कि साधुरी शिरोमणि इंटर कॉलेज धनसारी प्रतापगढ़ के छात्र शिवम सिंह कथित रूप से विद्यालय में शुल्क जमा न होने के कारण प्रवेश पत्र न दिए जाने से आहत होकर फांसी लगा लिया। इस मामले में प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रबंधक की तलाश है।

शिक्षक विधायक उमेश द्ववेदी ने घटना पर दुःख प्रकट करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी विद्यालय का प्रबंधक / प्रधानाचार्य अपने कॉलेज के छात्र के प्रति इतना निष्ठुर नहीं हो सकता कि छात्र का ही भविष्य खराब कर दे।

उक्त विद्यालय में पढ़ने वाले अन्य छात्रों के अभिभावकों ने जिला अधिकारी प्रतापगढ़ के समक्ष प्रस्तुत शपथ पत्र के माध्यम से बयान दिया है कि फीस के लिए इस विद्यालय से किसी भी छात्र का प्रवेश पत्र नहीं रोका गया है।

विधान परिषद सदस्य ने कहा कि यह गंभीरता से जांच का विषय है और विद्यालय में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज तथा वॉइस रिकॉर्डर की गहनता से परीक्षण करने के पश्चात ही कार्यवाही करनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बिना किसी ठोस आधार के जल्दबाजी में कदम उठाया है। छात्र की मृत्यु का और भी कारण हो सकता है, जिसकी जांच होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि मेरी जिला प्रशासन से मांग है कि उक्त घटना की बिंदुवार जांच कर ही कार्यवाही प्रचलित की जाए। निर्दोष प्रधानाचार्य/प्रबंधक के विरुद्ध अन्याय न किया जाए।

शिक्षक एमएलसी ने कहा कि उक्त घटना क्रम को मैं माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष भी रखकर न्याय संगत कार्यवाही के लिए अनुरोध करूंगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष- प्रबंधक महासभा श्री गंगा प्रसाद पांडेय, जिला अध्यक्ष- शिक्षक महासभा अभिमन्यु सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष- डॉक्टर राकेश शुक्ल, मनीष शुक्ल, प्रमुख प्रतिनिधि लक्ष्मणपुर डॉक्टर राकेश सिंह, पवन कुमार सिंह, तदर्थ शिक्षक नेता बृजेश द्ववेदी, धवल द्ववेदी, केडी यादव, नीलेश मिश्र, धीरज सिंह, सतीश पटेल, हरिशंकर वर्मा, राय साहब, मंटू सिंह, डॉक्टर देवमणि त्रिपाठी, एडवोकेट अमित पांडे, धर्मवीर सिंह, मनोज गुप्ता, प्रमोद कुमार शुक्ल, अरविंद श्रीवास्तव, आनंद केसरवानी , एडवोकेट अभय प्रताप पंकज, स्नेह प्रकाश आदि प्रबंधक, प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button