ब्रेकिंग
भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न। जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरी... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत। तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशधार्मिकप्रतापगढ़

राजा भैया के क्षेत्र में नीम करौली महराज के भक्तों ने किया भंडारा

कैंची धाम के स्थापना दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

राजा भैया के क्षेत्र में नीम करौली महराज के भक्तों ने किया भंडारा

 

कैंची धाम के स्थापना दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

 

ग्लोबल भारत डेस्क: कलयुग में हनुमत भजन और पूजा से ही लोगों कंकल्याण संभव है। उत्तराखंड प्रदेश के नैनीताल जनपद में स्थापित कैंची धाम आज प्रसिद्धि के शिखर परब पंहुच चुका है। बाबा नीम करौली की महिमा आज पूरे ब्रह्मांड में फैल चुकी है।

कैंची धाम की स्थापना आज ही के दिन हुआ था। नैनीताल से चंद किमी दूर स्थित कैंचीधाम में आज देश विदेश से हजारों भक्तों का समागम हुआ है। पूरा नैनीताल जिला ही बाबा भक्तों से पटा पड़ा है। जिधर देखो उधर ही भक्तों का कारवां नजर आ रहा है।

बिहार बाजार में हुआ भंडारा उमड़े बाबा के दीवाने

 

प्रतापगढ़ के बिहार बाजार में राजा भैया के कार्यकर्ताओं ने कैंचीधाम के स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मनाया गया। हनुमान जी की मंदिर के बगल छोटे ठाकुर के नेतृत्व में और बिजली घर के बगल में सरकारी भांग की दुकान के सामने हिन्दू नेता राजेश शाहू की अगुवाई में भव्य आयोजन हुआ। बाबा नीम करौली की पूजा हुई और दिव्य प्रसाद का वितरण हुआ। क्षेत्र में पहली बार इस तरह के आयोजन में लोगों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button