ब्रेकिंग
प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स...
उत्तरप्रदेशकानपुर नगर

बेटियों ने दिया पिता के शव को कंधा, महाआरती कर दी पिता को अंतिम विदाई

307वीं देह पीलीभीत मेडिकल कॉलेज को समर्पित

बेटियों ने दिया पिता के शव को कंधा, महाआरती कर दी पिता को अंतिम विदाई

कानपुर देहात के मूल निवासी 88 वर्षीय शंकरलाल की पार्थिव देह का देहदान उनकी चारों बेटियों ने किया। यह देहदान युग दधीचि देहदान महायज्ञ में 307वीं आहुति के रूप में प्रदान की गई। शंकरलाल के भतीजे डॉ उमेश पालीवाल और उनकी चारों बेटियों ने देहदान संकल्प को पूरा करते हुए पार्थिव देह को पीलीभीत मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया।

mauli gram pardhan
advt mauli gram pradhan

महिला सशक्तीकरण की अनूठी मिसाल

चारों बेटियों ने मृतक के शव को कंधा दिया और महाआरती करने के साथ अग्नि परिक्रमा भी की। महासचिव माधवी सेंगर से परामर्श के बाद देह को पीलीभीत मेडिकल कॉलेज को देने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि शंकरलाल ने पिछले साल देहदान संकल्प लिया था।

307वीं देह पीलीभीत मेडिकल कॉलेज को समर्पित

संस्था द्वारा यह 307वीं देह पीलीभीत मेडिकल कॉलेज को समर्पित की गई है। मनोज सेंगर ने बताया कि शंकरलाल के देहदान से मेडिकल छात्रों को लाभ मिलेगा और यह महिला सशक्तीकरण की अनूठी मिसाल भी पेश करता है।

Kanpur news

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button