ब्रेकिंग
संगठन सृजन अभियान के तहत प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सड़वा चण्डिका ब्लॉक व मंगरौरा ब्लॉक में बैठके... कान्हा इन्फ्राटेक ग्रुप के नवीन आफिस का उद्घाटन। बकुलाही नदी जल समस्या का प्रकृति नें निकाला समाधान राजा श्रीनिवासप्रसाद सिंह की 108वीं जयंती समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियां सम्मानित की गईं। विधायक जी नें गाई कजरी! पूर्व आयुक्त के साथ दिया गुड़िया सम्मान आधुनिकता में नागपंचमी कि फीकी रौनक़ हार के बाद फरार होने के बजाय समर्पण अलग किरदार संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठकें आयोजित। तिरंगे के हर्षोल्लास पश्चात अब भोलनाथ पर हरहरगंगे संस्कार एजुकेशनल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस पर बिखरे देशभक्ति के रंग।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

संगठन सृजन अभियान के तहत प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सड़वा चण्डिका ब्लॉक व मंगरौरा ब्लॉक में बैठकें।

इन बैठकों में संगठन को मजबूत बनाने तथा नए जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर कांग्रेसजनों की राय एवं सुझाव लिए गए।

संगठन सृजन अभियान के तहत प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सड़वा चण्डिका ब्लॉक व मंगरौरा ब्लॉक में बैठकें।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 19 अगस्त।

इन बैठकों में संगठन को मजबूत बनाने तथा नए जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर कांग्रेसजनों की राय एवं सुझाव लिए गए।

मंडल अध्यक्ष श्री शुभम मिश्र जी के नेतृत्व में माँ चण्डिका देवी धाम के प्रांगण में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

वहीं मंगरौरा ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष श्री महेन्द्र मिश्र जी के नेतृत्व में किशुनगंज बाजार में बैठक आयोजित की गई।

बैठकों में उपस्थित AICC कोऑर्डिनेटर श्री प्रमोद सहवाग जी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष का चयन कार्यकर्ताओं की राय, उनकी मेहनत, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खुले मन से अपनी राय और सुझाव देने की अपील की।

श्री सहवाग जी ने कहा कि कांग्रेस का संगठन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि हर कार्यकर्ता की मेहनत और संघर्ष से खड़ा हुआ है। बूथ से लेकर जिला स्तर तक समर्पित कार्यकर्ताओं की आवाज को सम्मान देते हुए संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान की जाएगी।

बैठक का संचालन करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी जी ने सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का जो अवसर पार्टी और कांग्रेस परिवार ने उन्हें दिया, वह उनके लिए केवल पद नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी और भावनात्मक सम्मान रहा है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता ने जिस तरह कदम से कदम मिलाकर संगठन को मजबूत करने में सहयोग दिया, उसे वह जीवनभर नहीं भूलेंगे।

डॉ. नीरज त्रिपाठी जी ने भावुक होकर कहा कि “पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं से बना रिश्ता और कांग्रेस विचारधारा के प्रति हमारी निष्ठा हमेशा कायम रहती है।”

उन्होंने कहा कि”मैंने जिला अध्यक्ष के रूप में जो भी कार्य किया, वह अकेले मेरा प्रयास नहीं था, बल्कि आप सभी कांग्रेसजनों की मेहनत, विश्वास और सहयोग का परिणाम था। मैं अपने सभी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस को नई मजबूती देने का अवसर है और हमें व्यक्तिगत पसंद-नापसंद से ऊपर उठकर मजबूत, सक्रिय एवं संघर्षशील संगठन के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, जिला सचिव अभय प्रताप सिंह, जिला सचिव लालू तिवारी, ्लॉक अध्यक्ष मोनू मिश्र,मंडल अध्यक्ष विकास शुक्ल, रामशिरोमणि वर्मा, रवि भूषण सिन्हा, प्रवीण द्विवेदी, सड़वा चंडिका ग्राम सभा अध्यक्ष सद्दाम अहमद, उमरी ग्रामसभा अध्यक्ष अजय मिश्र, अंतू नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पासी, गड़वारा नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष शुक्ल, सुरेश सिंह फतेह बहादुर सिंह रामचंद्र पटेल किशन सिंह, राजन पांडेय, रवि तिवारी, प्रदीप यादव, सहित भारी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button