ब्रेकिंग
योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जनपद न्यायाधीश, डीएम, एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार मेंं ‘‘नवीन भोजन वितरण स्थल ’’ का किया उद्घाटन

जनपद न्यायाधीश, डीएम, एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण,

जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार मेंं ‘‘नवीन भोजन वितरण स्थल ’’ का किया उद्घा

प्रतापगढ़। माननीय जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमुद उपाध्याय, अपर जिला जज सुमित पंवार द्वारा जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार में बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, आवास एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर जिला कारागार परिसर में ‘‘नवीन भोजन वितरण स्थल’’ का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश द्वारा किया गया।

इस दौरान जिला कारागार में पाकशाला का निरीक्षण किया गया जिसमें भोजन की गुणवत्ता की ठीक पायी गयी। जिला कारागार में बने अस्पताल के निरीक्षण में 17 मरीज भर्ती थे जिनके स्वास्थ्य, दवाओं व भोजन की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तो भर्ती मरीजों द्वारा बताया गया कि दवा, भोजन आदि की सुविधायें समय से मिल रही है। बैंरकों का निरीक्षण कर बन्दियों से जानकारी ली कि सभी व्यवस्थायें जिला कारागार में मिल रही है कि नही तो बन्दियों द्वारा बताया गया कि सभी व्यवस्थायें बराबर मिल रही है।

कारागार में स्थापित आंवला प्रसंस्करण केन्द्र का निरीक्षण किया गया जिसमें बंदियों द्वारा निर्मित आंवला उत्पाद, आंवला जूस, आंवला अचार, आंवला मुरब्बा, आंवला बर्फी इत्यादि का अवलोकन किया गया। आंवला प्रसंस्करण केंद्र उत्तर प्रदेश शासन की ओ डी ओ पी योजना की तर्ज पर कारागार विभाग की वन जेल वन प्रोडक्ट योजना के अंतर्गत स्थापित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0एन0 प्रसाद उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button