ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई l कुंडा में निःशुल्क बोन न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान शुरू किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्‍वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिक... फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

एसपी की बड़ी कार्यवाही:पेशेवर और फर्जी जमानतदारों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 11 गिरफ्तार

पेशेवर और फर्जी जमानतदारों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई,11 गिरफ्तार.

प्रतापगढ़, 25 अक्टूबर । पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में प्रतापगढ़ पुलिस ने फर्जी और पेशेवर जमानतदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। न्यायिक प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 11 जमानतदारों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि पेशेवर जमानतदार ₹2000 से ₹3000 लेकर कई अभियुक्तों की बार-बार जमानत कराते थे। जांच के दौरान पाया गया कि कई अभियुक्त एक ही संपत्ति या व्यक्ति के नाम पर कई बार जमानत पर छूटे थे।

इस मामले में थाना कोतवाली नगर में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं — मु0अ0सं0 539/2025 व 540/2025, जिनमें कुल 58 नामजद अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है।

अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए 11 जमानतदारों में रत्नाकर सिंह, सिकंदर खान, बृजेश सिंह, कुंजी लाल, अनुराग यादव, मोहम्मद सब्बीर, जीतलाल, अजब नारायण, इंद्रजीत सिंह, मूलचंद्र और ताराचंद शामिल हैं। पूछताछ में इन सभी ने स्वीकार किया कि वे पैसों के लालच में अपने कागजात और पहचान पत्र दे देते थे, जिनका उपयोग जमानत कराने में किया जाता था।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेंद्र लाल और क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत राज के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी नीरज कुमार यादव के नेतृत्व में की गई। इस दौरान उ0नि0 मोहम्मद शमशेर आलम, अनुपम त्रिपाठी, अखिलेश प्रताप, तौकिर खान सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले ऐसे पेशेवर व फर्जी जमानतदारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button