ब्रेकिंग
प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी पहल

नव निर्मित पुलिस चौकी व सक्रियता से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व प्रभावी पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा-- दीपक भूकर ।।

प्रतापगढ़ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी पहल

नव निर्मित पुलिस चौकी व सक्रियता से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व प्रभावी पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा– दीपक भूकर ।।

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। खबर प्रतापगढ़ से है जहां एसपी दीपक भूकर ने कानून व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहल शुरू किया। एसपी दीपक भूकर ने कंधई के विजहरा में नवनिर्मित पुलिस चौकी का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया।मौके पर CO पट्टी मनोज रघुवंशी,थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह भदोरिया,चौकी इंचार्ज अमित सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक रहे मौजूद ।

एसपी दीपक भूकर ने ग्रामीण सुरक्षा को मजबूत करने हेतु  ग्राम प्रहरियों को कंबल, टॉर्च, लाठी और सीटी का वितरण किया, वही कार्यक्रम के दौरान एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उन्होंने पुलिसकर्मियों को त्वरित जनसुनवाई के निर्देश भी दिए। एसपी दीपक भूकर ने जानकारी देते हुए बताया कि चौकीदारों को रात्रि गश्त सुदृढ़ करने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने हेतु प्रेरित भी किया गया है,उन्होंन बताया कि नई पुलिस चौकी बनने से और सक्रियता से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व प्रभावी पुलिसिंग को बढ़ावा मिलेगा। एसपी ने कहा कि जनता की समस्या का समाधान करना पुलिस की पहली पहली प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button