ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न।
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

कुटुंब प्रबोधन के अंतर्गत माधव नगर, प्रयाग दक्षिण में परिवार सम्मेलन सम्पन्न।

कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमान नरेंद्र जी, विभाग कुटुंब संयोजक के उद्बोधन से हुआ। समापन के समय नगर संघचालक श्रीमान विजय कुमार पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कुटुंब प्रबोधन के अंतर्गत माधव नगर, प्रयाग दक्षिण में परिवार सम्मेलन सम्पन्न।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रयागराज (दक्षिण), 24 अगस्त।

कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमान नरेंद्र जी, विभाग कुटुंब संयोजक के उद्बोधन से हुआ। समापन के समय नगर संघचालक श्रीमान विजय कुमार पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

नरेन्द्र जी ने कुटुंब प्रबोधन विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से कार्य कर रहा है, क्योंकि परिवार ही भारतीय समाज की आधारशिला है।

संस्कार इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, माधव नगर, प्रयाग दक्षिण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुटुंब प्रबोधन अभियान के अंतर्गत परिवार सम्मेलन का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर नगर के सैकड़ों परिवार सम्मिलित हुए और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति व पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया।

इसके उपरान्त द्वितीय सत्र में सम्मिलित परिवारों को अलग-अलग कमरों में बैठाकर सामाजिक परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें अंताक्षरी, लोकगीत, दोहे और चौपाइयों के माध्यम से वातावरण को आनंदमय बनाया गया।

इस सत्र का संचालन और मार्गदर्शन विभाग सेवा प्रमुख श्रीमान वीर कृष्ण जी, नगर संघचालक श्रीमान विजय पांडे जी, भाग संचालक डॉक्टर गोपाल अग्निहोत्री जी, प्रांत कुटुंब कार्यकारिणी सदस्य बहन लाडली जी तथा भाग कुटुंब संयोजक श्रीमान वंश नारायण जी ने किया।

अंतिम सत्र में प्रोफेसर एस.पी. सिंह, सह प्रांत कुटुंब ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्राचीन भारत की उत्कृष्ट सभ्यता का आधार परिवार रहा है। 16 महाजनपदों और नगरों की रचना तभी सम्भव हो सकी क्योंकि परिवार संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों के वाहक बने।

उन्होंने चेताया कि वर्तमान समय में पाश्चात्य प्रदूषित संस्कृतियाँ भारतीय परिवार प्रणाली को कमजोर करने का काम कर रही हैं, ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से परिवारों को संस्कारित व सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम का संचालन नगर कुटुंब संयोजक श्रीमान शरद जी ने किया तथा सभी व्यवस्थाएँ नगर करवाह श्रीमान उग्रसेन जी के निर्देशन में सम्पन्न हुईं। भोजन और अन्य व्यवस्थाओं में नगर के कार्यकर्ताओं ने सराहनीय योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में नगर संघचालक श्रीमान विजय पांडे जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सम्मेलन में श्रीमान रविन्द्र जी, कृष्णा मनोहर जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं परिवार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह परिवार सम्मेलन प्रयाग दक्षिण में भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण का प्रेरणादायी आयोजन बनकर सामने आया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button