ब्रेकिंग
एसपी की बड़ी कार्यवाही:पेशेवर और फर्जी जमानतदारों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 11 गिरफ्तार मेरा युवा भारत केंद्र' द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ। समरसता को सुदृढ़ करेगा 'मेरा गांव मेरा तीर्थ' अभियान: आलोक पांडेय मानिकपुर थाने में चोरी के आरोप में लाए गए युवक ने लॉकअप में कटा अपना गला घटना के बाद एसपी ने थानाध्... सद्भावना व संस्कृति की परम्परा के साथ राष्ट्रीयता है प्रकाश पर्व का संदेश- प्रमोद तिवारी। त्रिवेणी, हरिशंकरी और पंचवटी का पौधारोपण किया गया। माधवनगर में हनुमान जयंती कार्यक्रम आयोजित। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने दीपावली पर्व पर जनपदवासियों को दी शुभकामनायें सनातन धर्म पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत- राजा भइया बच्चों के मध्य आयोजित हुआ रंगोली प्रतियोगिता
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कार्यों के मूल्यांकन व जवाबदेही से होगा संगठन मजबूत- आराधना मिश्रा

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता, रामपुर खास की लोकप्रिय विधायक आराधना मिश्रा मोना के एक दिवसीय नगर आगमन पर कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

कार्यों के मूल्यांकन व जवाबदेही से होगा संगठन मजबूत- आराधना मिश्रा

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता, रामपुर खास की लोकप्रिय विधायक आराधना मिश्रा मोना के एक दिवसीय नगर आगमन पर कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी जी के नेतृत्व में कटरा चौराहे पर माला पहनाकर, नारेबाजी करते हुए उनका भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत के उपरांत शैल श्याम पैलेस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मा.विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा की आप सभी को कांग्रेस की मूल विचारधारा के साथ चलना है, प्रतापगढ़ में जिला, ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी का गठन हो चुका है l

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी, सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी व उप नेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में पूरे देश में संगठन सृजन अभियान का कार्य जोरों पर है आप सब भी संगठन सृजन अभियान के तहत गांव गांव गांव घर-घर जाकर सभी वर्गों व जातियां के लोगों से मुलाकात कर एक बूथ 10 यूथ के तहत संगठन को मजबूत करिए, और सभी कार्यकर्ता 2027 चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करें l

उन्होंने आगे कहा कि बेटियों की सुरक्षा, किसानों की आवाज व युवाओं को रोजगार जैसे मुद्दों व पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों शोषितो, वंचितो, गरीबों की आवाज बनकर कांग्रेस 2026 पंचायत चुनाव व 2027 में विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब पदाधिकारियों की जवाबदेही निश्चित की जाएगी और कार्यों का मूल्यांकन होगा, निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर नए लोगों को मंडल व न्याय पंचायत में जगह दीजिए l जिससे जनपद में कांग्रेस मजबूत हो।

स्वागत में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सदस्य पीसीसी डॉ.प्रशान्त देव शुक्ल, नगर अध्यक्ष संजय इश्तियाक, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, उपाध्यक्ष इन्द्रानन्द तिवारी, सूर्य प्रकाश शुक्ला, लल्लन सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विश्वनाथगंज प्रशांत सिंह प्रिंशु, रानीगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मौलाना वाहिद, रियाज सुलतान, रविन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मीरा गौतम, राम शिरोमणि वर्मा, संजय पाण्डेय, महेन्द्र मिश्रा, प्रदेश महासचिव चन्द्रनाथ शुक्ला, सुरेश कुमार सरोज, मो वसीम, जिला सचिव आशिक अली, जिला सचिव विजय प्रताप त्रिपाठी, विश्वास सिंह, नूर आलम, मो कासिम, प्रवक्ता फतेह बहादुर सिंह, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव मो.हुजैफ, मो दिलशाद, बेलाल अहमद, शहजाद सलमानी, धर्मराज सिंह, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे l

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button