CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह
VS मेमोरियल स्कूल के प्रबंधक धीरेंद्र सिंह स्वयं परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहे।

CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह
ग्लोबल भारत डिजिटल | डेस्क लखनऊ/क्षेत्रीय: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की महत्वपूर्ण परीक्षा आज शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता इंतजामों के बीच शुरू हुई। आज छात्रों का सामना ‘फिजिक्स’ (भौतिक विज्ञान) जैसे कठिन विषय से था, जिसे लेकर सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर हलचल दिखाई दी।
फूलों और शुभकामनाओं के साथ हुआ स्वागत
सुबह 10:30 बजे परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्रों पर छात्र और उनके अभिभावक जुटने लगे थे। परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए अध्यापकों ने छात्रों का हौसला बढ़ाया। इसी क्रम में VS मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं का सेंटर फुलवारी स्थित आत्रेय एकेडमी में पड़ा है।
इस अवसर पर VS मेमोरियल स्कूल के प्रबंधक धीरेंद्र सिंह स्वयं परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया, उनकी घबराहट दूर की और सभी छात्रों को बेहतर परिणाम के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। प्रबंधक के साथ अन्य शिक्षक भी छात्रों का मार्गदर्शन करते नजर आए।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने कड़ी चौकसी बरती है। केंद्र के बाहर पुलिस बल की मौजूदगी रही, वहीं अंदर प्रवेश से पहले छात्रों की सघन तलाशी ली गई। परीक्षा हॉल में केवल एडमिट कार्ड और जरूरी पेन-पेंसिल ले जाने की ही अनुमति दी गई।
अभिभावकों का कहना है कि शिक्षकों की उपस्थिति से बच्चों का मनोबल बढ़ा है। अब देखना यह है कि साल भर की मेहनत इस कठिन पेपर में छात्रों के कितने काम आती है।
बने रहें ग्लोबल भारत डिजिटल के साथ, हर अपडेट सबसे पहले।



