ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न। जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरी... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत। तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज में खुली रहीं फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी ने राजा भैया के बयान का समर्थन किया। अवधी के कवि निर्झर प्रतापगढ़ी की कविताओं पर लघु शोध प्रबन्ध। दो महीने से मानदेय नहीं, सड़क पर उतरे NHM कर्मी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

राष्ट्रीय लोक अदालत में 139013 वादों का हुआ निस्तारण

आपसी सुलह समझौते से मुकदमों का निस्तारण,जिससे अधिक से अधिक वादकारियों को मिल सके लाभ -- जिला जज।

राष्ट्रीय लोक अदालत में 139013 वादों का हुआ निस्तारण

आपसी सुलह समझौते से मुकदमों का हो निस्तारण,जिससे अधिक से अधिक वादकारियों को मिल सके लाभ — जिला जज।

प्रतापगढ़। जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव कमल पाण्डेय द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

जनपद न्यायाधीश द्वारा सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में आपसी सुलह समझौते से मुकदमों का निस्तारण लोक अदालत में करें, जिससे अधिक से अधिक वादकारियों को लाभ मिल सके। कार्यक्रम का संयोजन/संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाम्भवी-द्वितीय ने किया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ अधिवक्तागण, मध्यस्थगण, पैनल अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेन्स काउन्सेल एवं पी0एल0वी0गण उपस्थित रहे। इस दौरान न्यायालय परिसर में ओडीओपी के तहत जिला कारागार के कैदियों द्वारा निर्मित आंवला से सम्बन्धित लगाये गये उत्पादों की प्रदर्शनी का जनपद न्यायाधीश ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 139013 वादों का निस्तारण किया गया जिनमें 4362 फौजदारी वाद, 08 एन0आई0 एक्ट, 203 विद्युत वाद, 16 मोटर दुर्घटना वाद, 30 वैवाहिक वाद, 66 सिविल वाद, 554 बैंक ऋण, 11 बी0एस0एन0एल0 वाद, 03 स्थायी लोक अदालत, कलेक्ट्रेट प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 132487 मामले एवं यातायात कार्यालय द्वारा 1273 वादों का निस्तारण किया गया। उपरोक्त प्रकरणों के अन्तर्गत फौजदारी वादों में 664940 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति वादों में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के अधिकारी विजय पाल द्वारा कुल 16 मामलो में विपक्षी बीमा कम्पनियों से पीड़ित याचीगण को रूपये 16760000 का प्रतिकर दिलाया गया, उत्तराधिकार वादों में 9481209 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया। बैंको के बकाया ़ऋण के 554 मामलों में बैंक एवं बकायेदारों के मध्य 51409234 रूपये एवं बी0एस0एन0एल0 वादों में कुल रूपया 6317 का समझौता हुआ। परिवार न्यायालय द्वारा 30 वैवाहिक मामलों का निस्तारण कराया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्ण आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी गण, पैनल अधिवक्तागण, मध्यस्थगण एल0ए0डी0सी0एस0 कर्मचारीगण व बैंक अधिकारियों का सहयोग सराहनीय रहा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button