ब्रेकिंग
सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ कुंडा में जागरूकता अभियान तेज अमेठी में अनशन रत पत्रकार की बिगड़ा स्वास्थ्य संज्ञान नहीं के रहा प्रशासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में धूमधाम से मनाया गया विश्व नर्स दिवस प्रधान पद के भावी प्रत्याशी ने प्रधान पुत्र पर धमकी देने का लगाया आरोप अमेठी: पत्रकार के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे ने पकड़ा तूल लखनऊ में आयोजित "अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम" में मांधाता के शिक्षक शिव भूषण मिश्र का सम्मान हुआ। एमडीपीजी कॉलेज में "उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा में समन्वय- चुनौतियां एवं संभावनाएं" विषय पर परि... सकारात्मक पत्रकारिता ही राष्ट्र की आत्मा है: ओम प्रकाश मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार अनियमितता के विरुद्ध जल्द होगा जन-आन्दोलन- डॉ नीरज त्रिपाठी राष्ट्रीय लोक अदालत में 139013 वादों का हुआ निस्तारण
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ कुंडा में जागरूकता अभियान तेज

CHC कुंडा में एचपीवी टीकाकरण को मिली रफ्तार, अधिकारियों ने अभिभावकों से की बेटियों को टीका लगवाने की अपील

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ कुंडा में जागरूकता अभियान तेज

CHC कुंडा में एचपीवी टीकाकरण को मिली रफ्तार, अधिकारियों ने अभिभावकों से की बेटियों को टीका लगवाने की अपील

ग्लोबल भारत न्यूज डेस्क 

कुंडा, प्रतापगढ़। सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कुंडा में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक प्रेरणादायक पहल करते हुए जागरूकता अभियान को नया संदेश दिया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में कार्यरत ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक रमेश सिंह यादव की 14 वर्षीय पुत्री रिया यादव, जो रॉयल पब्लिक स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा हैं, को एएनएम संध्या पांडेय द्वारा एचपीवी का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने इस पहल को समाज में जागरूकता बढ़ाने और अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित करने की दिशा में अहम कदम बताया।

अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एचपीवी वायरस गर्भाशय ग्रीवा यानी सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए यह टीका बेहद जरूरी है और समय पर टीकाकरण से भविष्य में कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

वहीं ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक आशीष दूबे ने कहा कि एचपीवी टीका सुरक्षित और प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी बेटियों का समय रहते टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. रोहित सिंह, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक रमेश सिंह यादव समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि क्षेत्र में टीकाकरण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button