भारती स्कूल में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम।
आज भारती स्कूल में युवा सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भारती स्कूल में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम।
डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 21 सितंबर।
आज भारती स्कूल में युवा सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में युवा सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव एवं जिला पर्यावरण समिति के सदस्य आलोक शुक्ला ने पौधारोपण करते हुए विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर स्कूल के मैनेजर प्रदीप मिश्रा, धीरेन्द्र नारायण चड्डा, प्रिंसिपल राज नारायण सिंह, रिचा सिंह, पिंकी सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
आलोक शुक्ला ने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के निर्माण का संकल्प भी लिया गया।



