ब्रेकिंग
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रमेश पाठक जी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। पात्र व्यक्तियों पर ही निगाह डालते हैं प्रभु दिलेरगंज की भागवत कथा में बोले पाराशर जी महराज महिला अस्पताल में बच्चा बदलने को लेकर परिजनों का हंगामा,परिजनों ने बच्चे के DNA टेस्ट करने की माँग सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 9 दिसंबर से शुरू राज एंग्लो वैदिक विद्यालय में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा नेता ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि कबीर शाति मिशन द्वारा बाल रत्न खोज 2025 प्रतियोगिता का आयोजन। 7 साल के मासूम की मौत ने तोड़ा तीन पीढ़ियों का रिश्त: बाबा की FIR में सामने आया शर्मनाक सच उ. प्र. प्रधानाचार्य परिषद -मण्डल -जनपद -प्रयागराज की तहसील स्तरीय बैठक सम्पन्न। ब्लॉक रिसोर्स सेंटर बिहार ब्लॉक पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता सम्पन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना-प्रदर्शन आयोजित।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने किया। सैकड़ों कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरुद्ध आवाज़ बुलंद की।

किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना-प्रदर्शन आयोजित।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 22 जुलाई।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने किया। सैकड़ों कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरुद्ध आवाज़ बुलंद की।

प्रदर्शन के माध्यम से धान की फसल हेतु पर्याप्त यूरिया खाद, सिंचाई के साधनों की बहाली, किसानों को मुफ्त बिजली जैसी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को फ्री बिजली व उनकी आय को दुगुनी करने का वादा किया था l किन्तु वह वादा पूरी तरह से खोखला साबित हुआ है l आज लो वोल्टेज की समस्या से किसान व आम नागरिक परेशान है, यूरिया के लिए लंबी लंबी लाइन लगी है, खाद की कालाबाजारी हो रही है, नहरों में पानी नहीं छोड़ने से किसान धान कि बुआई नहीं कर पा रहे है l

उन्होंने आगे कहा कि यह लड़ाई सिर्फ खाद, बिजली और पानी की नहीं, किसानों की इज्जत और उनके अधिकारों की है। कांग्रेस पार्टी किसानों की आवाज हर मंच तक पहुंचाने के लिए संघर्षरत है।

जिला उपाध्यक्ष व जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी व जिला उपाध्यक्ष व रानीगंज विधानसभा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मौलाना वाहिद ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी नीतियों पर चल रही है, जिससे किसानों की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है।
ये प्रदर्शन किसानों के दर्द की अभिव्यक्ति है। किसानों की समस्याएं सिर्फ ग्रामीणों की नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चिंता का विषय हैं। कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। भाजपा सरकार का असंवेदनशील रवैया आने वाले समय में जवाब मांगेगा।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश प्रभारी सिंटू मिश्रा, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी,जिला उपाध्यक्ष रामशिरोमणि वर्मा, जिला प्रवक्ता सुरेश मिश्र, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मो हुजैफ, श्यामा देवी, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, जिला उपाध्यक्ष इन्द्रानन्द तिवारी, जिला महासचिव चंद्रनाथ शुक्ला, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो.वसीम, कालाकांकर ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, लक्ष्मणपुर ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र मिश्रा, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, यश द्विवेदी, हरिश्चन्द्र सरोज, अशोक सिंह, मुनीश्वर प्रसाद सरोज, आशिक अली, प्रभाकांत शुक्ला, विजय प्रताप त्रिपाठी, पृथ्वी राज गौतम, मो.दिलशाद,धर्मराज सिंह, फतेह बहादुर सिंह, एहतेशाम अहमद, सुरेश मिश्रा, शिवांशु भट्ट, रवि प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button