यूपी ATS ने बलरामपुर से ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपी शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ATS) लेडी सिंघम श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि आरोपी शहरोज अहमद श्रीगंगानगर से हथियार और विस्फोटक लेने की तैयारी में था।

यूपी ATS ने बलरामपुर से ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपी शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया।
डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
लखनऊ, 21 जुलाई।
अपर पुलिस अधीक्षक (ATS) लेडी सिंघम श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि आरोपी शहरोज अहमद श्रीगंगानगर से हथियार और विस्फोटक लेने की तैयारी में था।
वह पाकिस्तानी ISI एजेंट जसवीर चौधरी के सीधे संपर्क में था। पूंछताछ में पता चला कि वह सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल हुआ था।
पूछताछ में आतंकी गतिविधियों के लिए युवाओं को जोड़ने की साजिश का भी खुलासा हुआ।
श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि वह श्रीगंगानगर से हथियार और विस्फोटक लेने की तैयारी में था। आई एस आई एजेंट ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए 5 हजार रुपये भी भेजे थे।
ATS ने आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से अहम डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि ATS थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई जारी है।