कवि की तहरीर पर लोकगायिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विवादित बयानों से सुर्खियों मे रहने वाली नेहा सिंह राठौर के खिलाफ गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज

कवि की तहरीर पर लोकगायिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज
… अपने बेतुके और विवादित बयानों से सुर्खियों मे रहने वाली नेहा सिंह राठौर के खिलाफ गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
ग्लोबल भारत डेस्क : बंगाल की घटनाओ पर मौन साधने और पहलगाम अटैक के बाद सवालों की रानी बनी कथित लोकगायिका, सोसल मीडिआ पर अपनी बेतुकी बातों से लोगों की अभद्र टिप्पणी पा रही नेहा सिंह राठौर के खिलाफ हजरतगंज थाना क्षेत्र लखनऊ के कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ़ अभय सिंह निर्भीक की तहरीर पर गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
पूरा मामला
कवि अभय सिंह निर्भीक ने आरोप लगाया है की नेहा अपने सोसल मीडिआ हैंडल Neha Singh Rathur @nehafoksinger से देश और सरकार के खिलाफ ऐसे समय मे अनर्गल प्रलाप कर रही है जब देश संकट मे है। कवि का आरोप है जब धर्म पूछकर देश मे लोग मारे जा रहे है और नेहा सिंह जे आपत्तिजनक बयानों को दुश्मन देश के लोग जमकर ट्रोल कर रहे है जिससे देश का अपमान हो रहा है। उनके बयान राष्टीय अखंडता के खिलाफ और धार्मिक उन्माद के हालात पैदा करने जैसे है। ऐसे मे जनपद अम्बेडकर नगर जे डीडी पकड़िआ गांव की रहने वाली कथित कवियित्री और लोक गायिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग अभय सिंह निर्भीक निवासी कुर्सी रोड लखनऊ ने पुलिस से मांग किया।
संगीन धाराओं मे मुकदमा दर्ज हो सकती है गिरफ्तारी
नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने बीएनएस की धारा 196 1a, 196 1b, 197 1a, 196 1b, 197 1c, 197 1d, 353 1c, 353 2, 302, 69a और 152 बीएनएस की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर किया गया है। इनके कुछ गंभीर धाराएं हैं जिनमे गिरफ्तारी बनती है। कानून के जानकार बताते है की जिन धाराओं मे मुकदमा दर्ज हुआ है उनमे नेहा सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गयी।
अगर नेहा सिंह की गिरफ्तारी होती है तब उन्हे पूरा मौका रहेगा की पूँछ सकें की…यूपी मे का बा