ब्रेकिंग
प्रधानाचार्य परिषद- इकाई तहसील फूलपुर के अध्यक्ष बने डॉ अरविन्द कुमार और मंत्री बने विनोद कुमार सिंह... कुंडा में भाजपा के बूथ सम्मेलन में गरजा विकास का मुद्दा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ बखान रानीगंज में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न,मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति-- धीरज ओझा। यूपी ATS ने बलरामपुर से ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपी शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया। माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़राजनीति

रानीगंज में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न,मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति– धीरज ओझा।

रानीगंज में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति– अभय कुमार ओझा

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रेम साधना पैलेस, बभनमई में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।सम्मेलन की अध्यक्षता रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज के पूर्व महानगर अध्यक्ष रणजीत सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इसके उपरांत सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।मुख्य अतिथि रणजीत सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक फैला मजबूत संगठन है। बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा का सशक्त प्रतिनिधि है। उन्होंने कहा कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान तथा बूथ सशक्तिकरण के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ संपन्न करना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया।सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर खड़ा हुआ विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है। पार्टी का प्रत्येक बूथ अध्यक्ष संगठन का नेतृत्वकर्ता है, जिसके परिश्रम और समर्पण से भाजपा निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार जनहित एवं राष्ट्रहित के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही हैं। इन उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने बूथों पर नियमित संपर्क, संगठनात्मक बैठकों एवं जनसंवाद के माध्यम से पार्टी को और अधिक मजबूत करें तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को भाजपा की नीतियों एवं उपलब्धियों से जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही चुनावी सफलता का आधार है और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है।सम्मेलन में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ समितियों की सक्रियता, लाभार्थी संपर्क, जनसंपर्क अभियान, सदस्यता विस्तार तथा विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख अधिवक्ता सत्यम ओझा, जिला मंत्री अनुराग मिश्रा, मंडल अध्यक्ष पुष्पा सरोज, विवेक शर्मा, बृजेश पटेल, लव सिंह गहलोत, नीरज ओझा, अजय ओझा, गौरव तिवारी, जीशान खान, सोशल मीडिया प्रभारी अवनीश मिश्रा, अंगद मौर्य, हितेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने सम्मेलन में पधारे मुख्य अतिथि, सभी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और निरंतर जनसंपर्क के बल पर भारतीय जनता पार्टी आगामी सभी संगठनात्मक एवं चुनावी अभियानों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button