ब्रेकिंग
लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

करणी सेना के घायल कार्यकर्ताओं से राजा भैया ने फोन से किया वार्ता

हर संभव मदद का आश्वासन साहस की प्रशंसा किये कुंडा विधायक

करणी सेना के घायल कार्यकर्ताओं से राजा भैया ने फोन से किया वार्ता

हर संभव मदद का आश्वासन साहस की प्रशंसा किये कुंडा विधायक

प्रतापगढ़, राणा सांगा के अपमान का मुद्दा आज सर्व समाज को आहत कर दिया है, आगरा मे हुयी हिंसक वारदात और राम जी लाल सुमन के आवास पर विरोध दर्ज कराने गये करनी सेना के कार्यकर्ताओं पर पथराव की घटना मे घायल हुए कार्यकर्ताओं का कुशल क्षेम राजा भैया ने फोन पर लिया। राजा भैया ने घायल बहादुरो के स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी लिया।

सोसल मीडिआ के माध्यम से राजा ने साधा सवर्ण सांसदों और विधायकों पर निशाना

सोसल मीडिआ एक्स पर राजा भैया ने उन सांसदों और विधायकों पर निशाना साधा है जो सदन मे अपने पूर्वजों के अपमान पर मौन धारण किये बैठे रहते है। राजा भैया ने लिखा की शर्म आनी चाहिए की आप के सामने आपके पूर्वजों को अपमानित किया जा रहा है और आप मुंह मे दही जमाये बैठे है। बताते चलें की राजा भैया इकलौते राजनेता है जो सामाजिक मुद्दों पर बिना किसी लाग लपेट के बोलते है, राजनितिक जीवन मे कभी लाभ हानि से इतर उनके संवाद आते है।

कुल मिलाकर करनी सेना के जोरदार प्रतिक्रिया वादी प्रदर्शन के चलते मामला गर्मा गया है। गांव गली से लेकर सदन तक इसकी आवाज सुनाई दी।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button