ब्रेकिंग
प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न। राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपद शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ संपन्न, विशम्भर शर्मा बने अध्यक्ष तुलसीसदन में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य रूप से हुआ आयोजन एन.एम.ओ. काशी प्रांत के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन विनय त्रिपाठी बने DIG CRPF, विशेष समारोह का हुआ आयोजन  गोमती उत्सव समिति, लखनऊ द्वारा 13, 14 व 15 नवम्बर को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में गोमती उत्सव-... प्रतापगढ़ में सनातन धर्म सभा: पुरी शंकराचार्य ने की CM योगी की तारीफ, बोले- योगी राज में सनातन को मि... मत्स्य पालन विभाग नें 1 लाख मत्स्य बीज गंगा नदी किया संचित  डॉ राकेश सिंह हुए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित एक नवम्बर को तुलसीसदन में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर
उत्तरप्रदेशजालौनप्रतापगढ़प्रयागराजमुज़फ़्फ़रनगरलखनऊ

परीक्षा सामाग्री लेकर जा रहा ट्रक ट्रैक्टर से टकराया, चालक सिपाही घायल

(प्रतापगढ़. कुंडा,।) राबर्टसगंज से परीक्षा सामग्री लेकर जा रहा ट्रक कुंडा में ट्रैक्टर से टकरा गया। इसमें ट्रक चालक और उस पर मौजूद सिपाही घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चालक को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र के उमेशपुर गांव निवासी रामनरेश का 35 वर्षीय बेटा रमेश सिंह ट्रक ड्राइवर है। वह सोमवार सुबह राबर्टसगंज से बोर्ड परीक्षा की सामग्री लेकर आगरा जा रहा था। उसके साथ सुरक्षा के लिए सोनभद्र पुलिस लाइन का 36 वर्षीय सिपाही अनिल कुशवाहा भी था। सुबह कुंडा कोतवाली के मौली बाईपास के पास प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ट्रक में टक्कर मार दिया। इससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और उस पर सवार सिपाही घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपी 112 के पुलिसकर्मी दोनों को सीएचसी ले गए। परीक्षा सामग्री लदे ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सीएचसी से चालक उमेश कुमार प्रयागराज रेफर कर दिया गया। कोतवाल सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रक पर लदी परीक्षा सामग्री दूसरे वाहन से आगरा भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button