ब्रेकिंग
कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

विश्व हिन्दी दिवस पर भारतीय भाषा अभियान द्वारा आयोजित हुई संगोष्ठी

हिन्दी को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का लेना होगा संकल्प - राममिलन शुक्ल

। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर दीवानी न्यायालय परिसर के अधिवक्ता भवन में संगोष्ठी का आयोजन भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक महेश गुप्ता की अध्यक्षता व जिला सह संयोजक सतीश दूबे के संचालन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद फौजदारी के वारिष्ठ अधिवक्ता राम मिलन शुक्ल ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज का यह दिन हिंदी भाषा के बढ़ती वैश्विक पहचान और सम्मान को दर्शाने हेतु समर्पित है। उन्होंने कहा कि हिंदी को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का हम सबको संकल्प लेकर, इसे पूरी दुनिया में फैलाने की दिशा में काम करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार ने वर्ष 2006 में इस दिन को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी ताकि हिंदी दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रतिष्ठा मिल सके। सहसंयोजक सतीश दुबे ने कहा कि अपनी माटी अपना देश,अपनी भाषा अपना भेष को ग्राहय करते हिंदी को अपने जीवन हिस्सा बनाना है। कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल ने कहा कि हिंदी न केवल हमारी मातृभाषा है,बल्कि हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। अधिवक्ता आकाश पांडेय ने कहा कि हिंदी भाषा दुनिया की सबसे प्राचीन और समृद्ध भाषाओं में से एक है। पूर्व उपाध्यक्ष जूनियर बार राघवेंद्र सिंह ने हिंदी भाषा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने की बात कही। इस मौके पर प्रमुख रूप से रवि सिंह, भरत लाल,आशीष गुप्ता, आकाश पांडेय, प्रदीप सिंह, ऋषभ, कौशल,शशांक शुक्ल,अवनीश शर्मा,अभिषेक पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button