ब्रेकिंग
प्रधान पुत्र पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने लगाया गंभीर आरोप,अवैध असलहा दिखाकर मुकदमा सुलह करने बना रहा... राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल का प्रतापगढ़ में हुआ भव्य स्वागत। प्रतिस्पर्धा कौशल ग्रेट डिबेट! कौन देगा यक्ष प्रश्न पर युधिष्ठिर का सटीक उत्तर? शिक्षक राष्ट्र और समाज के भविष्य के निर्माता: डॉ. निशाकांत ओझा अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक अयोध्या की अर्पिता पाण्डेय को डिप्टी सीएम ने स्वीकृत किया मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास पत्रकार समाज के मार्गदर्शक: ओंकार सिंह राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन। शिक्षकों के बिना राष्ट्र की कल्पना असंभव: विभाग प्रचारक ओम प्रकाश  एजुकेशनिस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रधान पुत्र पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने लगाया गंभीर आरोप,अवैध असलहा दिखाकर मुकदमा सुलह करने बना रहा है दबाव 

अगर पुलिस एक सप्ताह नहीं करती है उचित कार्रवाई तो देंगे धरना-- जिला अध्यक्ष अ०भ०प्र० शिक्षा संघ

प्रतापगढ़। खबर प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र की है जहां पीड़ित जैनलाल जायसवाल सुत राम सागर जायसवाल, नि० ग्राम-चाँदपुर का रहने वाला है। पीड़ित वर्तमान समय में जैनलला उच्च प्राथमिक विद्यालय-अमुवाही, वि०ख०-मंगरौरा में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है।

बाइट– पीड़ित जैनलाल जायसवाल प्रभारी प्रधानाध्यापक

पीड़ित जैनलाल का आरोप है कि 3 सितंबर 2026 को दिन में समय लगभग-11.45 का है,जब वह अपने विद्यालय से विभागीय कार्य हेतु B.R.C. कार्यालय-पूरे कोलाहल R.T.I. नोटिस लेने जा रहा था, स्कूल से लगभग 50 मीटर पर पहुँचा तो नहर की पटरी पर ग्राम-प्रधान का पुत्र विजनेश यादव पुत्र ताडक नाथ यादव अपनी बाइक उसकी बाइक के सामने खड़ी करके जबरन उसको रोका और प्रधान पुत्र अपने कमर में खोसे हुए अवैध तमंचे को दिखाते हुए,एक सादा पेपर निकाला और उस पर हस्ताक्षर करने को कहा,तो पीड़ित ने सादे पेपर पर हस्ताक्षर करने से इन्कार कर दिया,वही विजनेश यादव और पीड़ित के बीच C.J.M. प्रतापगढ़ के न्यायालय में एक मुकदमा विचाराधीन हैं,उसी मुकदमा में जबरन सुलहनामा करवाने का प्रयास कर रहा है। पीड़ित जैनलाल ने बताया कि उसे विद्यालय के M.D.M. का ब्योरा मांगा, जबकि विद्यालय का M.D.M. वह स्वयं चलाता है, दबंग विजनेश यादव के तमंचा के कारण पीड़ित जैनलाल भयभीत हो गया, जिसकी सूचना जरिये मोबाइल अपने विद्यालय के सहायक अध्यापक को दिया, बिजनेश यादव क्रिया-कलाप के कारण सरकारी काम में बाँधा उत्पन्न हुआ और आफिस पहुँचने में विलम्ब हुआ, दूसरे रास्ते से जाना पड़ा। वह एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति हैं, पीड़ित जैनलाल का कहना कि जान-माल का गम्भीर खतरा उत्पन्न हो गया हैं, क्योंकि उसने जान से मार देने की धमकी दी गई है।

बाइट– सुशील मिश्रा जिला अध्यक्ष अ०भ०प्र० शिक्षाक संघ

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button