ब्रेकिंग
डीएम ने सराय मतुई नमक शायर गांव पहुंचकर ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया प्रेरित संविधान गौरव दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन, संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों प... संविधान संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत मौलिक अधिकार और मूल कर्तव्यों पर क्विज प्रतियोगिता का किया गया आय... मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने न्यायालय में की ताला बंदी ठप रहा न्यायिक कार्य भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तरप्रदेश की समीक्षा बैठक चित्रकूट मे सम्पन्न। सड़क हादसे में घायल व्यापारी रवि गुप्ता उर्फ लल्ला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ संविधान दिवस पर कांग्रेस की 'संविधान रक्षा यात्रा', वोट के अधिकार को बताया संविधान की बुनियाद जगत जननी मां विंध्यवासिनी की असीम कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे- आशुतोष त्रिपाठी। न्यायालय स्थानांतरण,पांच थानों को आउटलाइन कोर्ट से जोड़ने के विरोध में अधिवक्ताओं ने की तालाबंदी किय... विंध्यवासिनी के दर्शन को रवाना हुई आशुतोष त्रिपाठी की निःशुल्क बस
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

विंध्यवासिनी के दर्शन को रवाना हुई आशुतोष त्रिपाठी की निःशुल्क बस

कई वर्षों से भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी करते आ रहे सेवा कार्य

विंध्यवासिनी के दर्शन को रवाना हुई निःशुल्क बस

कई वर्षों से भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी करते आ रहे सेवा कार्य

प्रतापगढ़ : आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रतापगढ़ से निरंतर कई वर्षों से संचालित निःशुल्क जगत जननी मां विंध्यवासिनी दर्शन यात्रा का शुभारंभ मंगलवार प्रातः 8 बजे देवकली तिराहा स्थित जनसंपर्क कार्यालय से हुआ। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने माँ विंध्यवासिनी की ध्वज पताका दिखाकर यात्रा को रवाना किया । सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जय मॉ विंध्यवासिनी की उद्घोष के साथ शुभकामनाएं दी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय मां विंध्यवासिनी और बेला देवी मां की जय घोष से गुंजायमान कर दिया। भक्ति एवं उत्साह से सराबोर होकर विंध्यवासिनी धाम के लिए रवाना हुआ जत्था आशुतोष त्रिपाठी के सेवा कार्य को प्रबल श्रद्धा एवं आत्मीय निष्ठा बताते हुए जमकर सराहना की । धार्मिक वातावरण और भक्तिमय माहौल ने पूरे क्षेत्र को आस्था के रंग में रंग दिया।। इस अवसर पर डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि जगत जननी मां विंध्यवासिनी की असीम कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और धार्मिक आस्था का यह अभियान वर्षों से निरंतर चल रहा है। जिसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को निःशुल्क दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना है। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर माँ विंध्यवासिनी के प्रति अपनी अटूट आस्था  व्यक्त किया।

इस अवसर पर नित्या त्रिपाठी, सुजीत पांडेय, महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा मुकेश मिश्रा, मोहन प्रजापति, नितिन विश्वकर्मा,देवी प्रसाद शर्मा गौरव कोरी,विकास रायआदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button