ब्रेकिंग
हम कितना आजाद हुए स्वाधीनता दिवस पर विशेष स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर "एक शाम वतन के नाम" का आयोजन, एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन एवं क्र... पर्शल डिलीवरी के नाम पर साइबरठगी का अंतराज्यीय गिरोह! गिरफ्तार रात 12 बजे ही प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट में फहरा दिया था तिरंगा 🇮🇳 बिना पंजीयन स्कूल वाहनों पर चलेगा फेज 2 का चाबुक डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा की बैठक सम्पन्न, जनपदवासी 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहरायें-डीएम जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना अमर शहीद के बलिदान दिवस पर राष्ट्र चिंतन गोष्ठी का हुआ आयोजन पूर्व विधायक की अध्यक्षता में रानीगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशसुलतानपुर

सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद 

भैया बहनों ने जाना छात्र संसद का महत्व उल्लास के साथ मासूमों ने दिखाया राष्ट्र भक्ति का जज्बा

सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद 

 

भैया बहनों ने जाना छात्र संसद का महत्व उल्लास के साथ मासूमों ने दिखाया राष्ट्र भक्ति का जज्बा

 

सुल्तानपुर: नेताजी सुभाष सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रतापपुर कमैचा चांदा सुल्तानपुर में छात्र संसद का आयोजन विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। इसी दौरान शिशु भारती विद्यालय के भैया बहनों का शपथ ग्रहण भी संपन्न हुआ | विद्यालय के प्रधानाचार्य जटाशंकर मिश्र ने आए हुए आगंतुकों का परिचय कराया एवं पुष्प गुच्छ देकर उनको सम्मानित किया| मुख्य अतिथि के रूप में कोतवाली चांदा के उप निरीक्षक अवधेश यादव, उप निरीक्षक सुशील कुमार त्रिवेदी एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला आरक्षी अनीता पटेल, आरक्षी आकाश शर्मा विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रतापपुर कमैचा खंड के संघ चालक सत्यदेव पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही | सुशील कुमार त्रिवेदी जी के द्वारा भैया बहनों को शपथ ग्रहण कराया गया|

कार्यक्रम को लेकर के सभी भैया बहनों में हर्षोल्लास बना रहा | मिशन शक्ति टीम ने सभी भैया बहनों को सायबर अपराध के बारे में विधिवत बताया कि आपत्ति के समय किस तरह एक फोन करके मौके पर सहायता पाई जा सकती है और महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में आकाश शर्मा जी के द्वारा भैया बहनों को जानकारी दी गई |

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button