ब्रेकिंग
राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपद शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ संपन्न, विशम्भर शर्मा बने अध्यक्ष तुलसीसदन में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य रूप से हुआ आयोजन एन.एम.ओ. काशी प्रांत के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन विनय त्रिपाठी बने DIG CRPF, विशेष समारोह का हुआ आयोजन  गोमती उत्सव समिति, लखनऊ द्वारा 13, 14 व 15 नवम्बर को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में गोमती उत्सव-... प्रतापगढ़ में सनातन धर्म सभा: पुरी शंकराचार्य ने की CM योगी की तारीफ, बोले- योगी राज में सनातन को मि... मत्स्य पालन विभाग नें 1 लाख मत्स्य बीज गंगा नदी किया संचित  डॉ राकेश सिंह हुए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित एक नवम्बर को तुलसीसदन में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर विजन प्लस आई केयर एवं आप्टिकल्स सेंटर का भव्य शुभारंभ, नेत्र सेवाओं को मिलेगी नई पहचान
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

गरीब परिवार को मिला सहारा, जीवन में खुशियों की उम्मीद जागी,डीएम ने दिए मदद के निर्देश 

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पाण्डेय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की

गरीब परिवार को मिला सहारा, जीवन में खुशियों की उम्मीद जागी,डीएम ने दिए मदद के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पाण्डेय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ । रानीगंज क्षेत्र के पूरनपुर पटखान गांव निवासी कुशल चंद्र शुक्ल का परिवार गरीबी और अभाव में जीवन यापन कर रहा था । पत्नी की बीमारी और तीन बेटियों की शिक्षा संकट के बीच यह परिवार टूटे-फूटे मकान में कठिनाई झेल रहा था । सामाजिक उपेक्षा का शिकार यह परिवार तब चर्चा में आया, जब सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पाण्डेय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की, और बच्चों की पढ़ाई व हरसंभव मदद का जिम्मा लिया ।

यह मामला जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने इसे संज्ञान में लेते हुए पीड़ित परिवार को कैंप कार्यालय बुलाया । परिजनों की व्यथा सुनने के बाद डीएम ने दो दिनों के भीतर परिवार को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश, सम्बंधित अधिकारियों को दिए । इसमें आवास, स्वास्थ्य सुविधा, बच्चों की पढ़ाई और जमीन आवंटन भी शामिल है । हाकिम का यह कदम न सिर्फ एक जरूरतमंद परिवार को राहत देने वाला है, बल्कि प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही का एक उदाहरण भी है ।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button