ब्रेकिंग
स्मार्ट प्रिपेड मीटर के विरोध में कांग्रेस जनों का प्रदर्शन। प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति ने परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया। धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक 'बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी' और 'प्रगति पथ' का हुआ विमोचन। हथिगवां में घर के बाहर सो रहे युवक की संदिग्ध मौत, चारपाई पर मिला शव; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी फरीद खान पुलिस हिरासत में 2 साल तक शादी का झांसा, फिर धोखा! शिक्षक पर शोषण के संगीन आरोप प्यास से बेहाल यात्री: कुंडा हरनामगंज स्टेशन पर हैंडपंप ठप, टंकी से निकल रहा उबलता पानी परशुराम जयंती पर प्रतापगढ़ में आस्था का महासैलाब, 19 अप्रैल को निकलेगी ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा प्राथमिक विद्यालय मांधाता के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रमेश पाठक जी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई श्रद्धांजलि सभा में इण्डिया गठबंधन के नेता एवं समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रमेश पाठक जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई l

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रमेश पाठक जी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 6 दिसम्बर।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई श्रद्धांजलि सभा में इण्डिया गठबंधन के नेता एवं समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रमेश पाठक जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई l

इण्डिया गठबंधन के जिला संयोजक डॉ.महेन्द्र दूबे एवं इंडिया गठबंधन के सह संयोजक सीपीआई नेता महराजदीन ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रमेश पाठक जी के असमय मृत्यु से हम सभी को गहरा आघात लगा है।

अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि रमेश पाठक जी समाजवादी विचारधारा के बेहतरीन नेता एवं एक अच्छे इंसान थे। उन्होंने जनहित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जो कभी भुलाया नहीं जा सकता और हमेशा समाज के हित में काम किए l

हम ईश्वर से प्रार्थना करते है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैंl

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सपा शेर बहादुर यादव, जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, रहमान नेता, जिला महासचिव चन्द्रनाथ शुक्ल, शिवम द्विवेदी,पिछड़ा वर्ग विभाग के नगर अध्यक्ष मो. ईदरिशी, जिला सचिव धर्म राज सिंह,जिला सचिव आशिक अली, नगर सचिव अबू शमा, फरहान प्रतापगढ़ी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे l

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button