ब्रेकिंग
कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

रामपुर खास में चतुर्दिक विकास में तेजी से दिलायेंगे आदर्श क्षेत्र का दर्जा- प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने रामपुर खास को विकास के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के जरिए इसको प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ आदर्श क्षेत्र बनाए जाने का संकल्प जताया है।

रामपुर खास में चतुर्दिक विकास में तेजी से दिलायेंगे आदर्श क्षेत्र का दर्जा- प्रमोद तिवारी

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लालगंज प्रतापगढ़, 1 जनवरी।

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने रामपुर खास को विकास के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के जरिए इसको प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ आदर्श क्षेत्र बनाए जाने का संकल्प जताया है।

उन्होने कहा कि वह स्वयं तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रयास से क्षेत्र मे पुरवो तथा मजरो मे विद्युतीकरण के साथ लोगों को घर घर शुद्ध पेयजल मुहैया कराए जाने के लिए कृत संकल्पबद्ध हैं।

वही उन्होने लालगंज नगर पंचायत को नगरीय विकास के क्षेत्र में सुसज्जित किये जाने के लिए ढांचागत विकास पर जोर दिया है।

बुधवार को रामपुरखास के दौरे पर पहुंचे राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी लालगंज समेत विभिन्न स्थानो पर आयोजित कार्यक्रमों मे शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं से कैम्प कार्यालय पर मुलाकात कर उन्होनें संगठन की मजबूती के साथ विकास योजनाओं के संचालन में सहयोग मांगा।

वहीं लालगंज मे नगर पंचायत के सभासदों ने चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी की अगुवाई में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी को नगर के विकास में कई नई परियोजनाओं की हालिया मंजूरी दिलाने के लिए माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने बाबा घुइसरनाथ धाम मे दर्शन पूजन किया। उन्होने नववर्ष पर यहां विशेष पूजन कार्यक्रम में देश के नवनिर्माण तथा क्षेत्र के विकास की मजबूती को लेकर बाबा से प्रार्थना किया।

रानीगंज कैथौला में भी व्यापारियों ने राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने रामपुर बावली, अमावां में भी लोगों से मुलाकात की।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज, प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, केडी मिश्र, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आरपी वर्मा, संजय पाण्डेय, एबादुर्रहमान, दारा सिंह, आशीष जायसवाल, पन्ने लाल पाल, शेरू खां, संजय सिंह, कैलाश नाथ तिवारी, अतुल शुक्ला, अभिनव शुक्ला, पप्पू तिवारी, मुरलीधर तिवारी, छोटे लाल सरोज, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, दयाराम वर्मा, शैलेन्द्र सिंह बघेल, आदि रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button