ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक... वृद्धजनों का सम्मान उनकी सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों क... विकसित प्रदेश की सोंच पर युवा संवाद
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रयागराज

पानी को तरस रहा दर्जन भर परिवार रिबोर के नाम पर हो गया खेल ?

लोगों मे आक्रोश कैसे बीतेगा गर्मी का महीना

पानी को तरस रहा दर्जन भर परिवार रिबोर के नाम पर हो गया खेल ?

लोगों मे आक्रोश कैसे बीतेगा गर्मी का महीना

प्रयागराज, बढ़ती गर्मी के साथ अब पेयजल की समस्याए बढ़ेगी और ऐसे मे यदि हैंडपम्प ने जबाब दे दिया तो मामला गंभीर हो जाता है। हंडिया सैदाबाद के कहरा गांव मे ग्रामीणों का आरोप है हैंडपम्प को रिबोर कराने के लिए ग्राम पंचायत से लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था। गर्मी तो धीरे धीरे बढ़ रही है लेकिन हैंडपम्प अभी तक रीबोर नही कराया गया तो आने वाले समय मे पेयजल की दिक्कत बढ़ेगी। गांव के दर्जन भर से ज्यादा लोगों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है की उनके मोहल्ले का हैंडपम्प ठीक करवाया जाए। खराब हैंडपम्प के कारण प्यारेलाल भारतीय, शिव देवी, रंन्नो, पूजा, शांति देवी, चंदा देवी, राम रति देवी, मनोरमा देवी, सौरभ, श्यामा देवी, आशा देवी, कमलेश, मोहन, मनोज, धारा, दीपक, विजय, रोहित, रवि आदि को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

क्या कहते है जिम्मेदार

इस मामले मे ग्लोबल भारत ने गांव के सचिव से बात किया, ग्राम विकास अधिकारी सुगंधा शुक्ला ने फोन पर बताया की मामले की जानकारी उन्हे है और खराब हुए नल को दुरुस्त कराने के लिए बोला गया है जल्दी ही नल दुरुस्त हो जायेगा जिससे ग्रामीणों की समस्या फ़ौरी तौर पर समाप्त हो जाएगी। उनका ये भी कहना है की जैसे जैसे गर्मी बढ़ती जाएगी जल स्तर गिरता जायेगा और अभी न जाने कितने नलों मे यह समस्या आएगी लेकिन उनको भी समय रहते ठीक करवा लिया जायेगा।

तो सवाल ये है की जब विभाग अवगत है की पानी की दिक्क़त इन महीनों मे होती है तो समय रहते उन पर ठोस कार्यवाई क्यों नही होती। अब देखना है कहरा गांव के मजरे चकाजम के लोगों का गला सुखेगा या समय रहते जिम्मेदार अपना काम कर देंगे।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button