ब्रेकिंग
साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रयागराज

चौधरी महादेव प्रसाद राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 3 अप्रैल से प्रारंभ

व्यवहारिक अनुभव और ज्ञान को तराशने का मंच साबित होगी मूट कोर्ट

चौधरी महादेव प्रसाद राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 3 अप्रैल से प्रारंभ

 

व्यवहारिक अनुभव और ज्ञान को तराशने का मंच साबित होगी मूट कोर्ट

 

प्रयागराज, कानून की पढ़ाई करने वालों के ज्ञान और व्यवहारिक अनुभव को तराशने के लिए पहली बार प्रयागराज मे एक मूट कोर्ट का आयोजन किया जा रहा है। मूट कोर्ट 3 अप्रैल से प्रारम्भ होकर 13 अप्रैल तक चलेगी। सीएमपी डिग्री कॉलेज प्रयागराज के बीएएलएलबी (ऑनर्स) शाखा द्वारा आयोजित प्रथम चौधरी महादेव प्रसाद राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का प्रथम चरण 3 अप्रैल 2025 को ऑनलाइन माध्यम से प्रारंभ होगा। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के विधि छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में कुल ₹1 लाख की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। इसका अंतिम चरण 13 अप्रैल 2025 को ऑफलाइन मोड में सीएमपी डिग्री कॉलेज प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा, जहां श्रेष्ठ प्रतिभागियों के मध्य न्यायिक वाद-विवाद का अंतिम दौर होगा।

यह प्रतियोगिता न केवल विधि छात्रों को अपने विधिक ज्ञान व वाक्पटुता को निखारने का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि उनके व्यावहारिक अनुभव को भी समृद्ध करेगी।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button