ब्रेकिंग
साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक

पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ण रोक-जिला पूर्ति अधिकारी

प्रतापगढ़। जनपद में अब पेट्रोल पम्पों से बॉटल या जरकिन में खुला पेट्रोल बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी ने बताया कि शासन स्तर से 6 मार्च 2026 को प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी पेट्रोल पम्प संचालकों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है कि किसी भी व्यक्ति या ग्राहक को पेट्रोल पम्प से बॉटल या जरकिन में पेट्रोल की बिक्री किसी भी परिस्थिति में न की जाए। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय से सभी पेट्रोल पम्प संचालकों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुपालन की जांच के लिए उसी दिन खाद्य एवं रसद विभाग की टीम द्वारा जिले की सीमा में स्थित कई पेट्रोल पम्पों का औचक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान पम्प संचालकों और प्रबंधकों को मौके पर ही स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पेट्रोल पम्प से किसी भी ग्राहक को बोतल या जरकिन में पेट्रोल की बिक्री नहीं की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने वाहनों में ही नियमानुसार पेट्रोल भरवाएं और खुले में पेट्रोल की खरीद न करें। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के पालन में सहयोग प्रदान करें।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button