ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह... माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विदेश फण्डिंग पर पारदर्शिता की दीवार!
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कार्यक्रम का संयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पंवार ने किया

जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। आगामी 08 मार्च 2025 शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को जनपद न्यायालय परिसर से जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

फोटो- जिला जज साथ में एडीजे सुमित पवार – 

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय के साथ-साथ सभी तहसीलों में किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत में तहसील व जनपद न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय स्तर तक के किसी भी न्यायालय अथवा विभागीय मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए जाने हेतु आवेदन पत्र देकर अंतिम आदेश व निर्णय प्राप्त कर सदैव के लिए लंबित मामले से छुटकारा पाने का स्वर्णिम अवसर है। इस अवसर पर मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण के पीठासीन अधिकारी दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अजय कुमार सहित न्यायिक अधिकारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पंवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल, पैनल अधिवक्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button