ब्रेकिंग
प्राथमिक विद्यालय मांधाता के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ। मानिकपुर में रफ्तार का कहर: 65 वर्षीय मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्नक की दर्दनाक मौत कुंडा के लरू गांव में संदिग्ध हालात में भीषण आग, कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख प्रयागराज में  माधव नगर की सेवा बस्तियों में अंबेडकर जयंती पर चिकित्सा शिविर आयोजित। नीतीश के बाद सम्राट बने बिहार के चौधरी भाजपा के हाथों में पहली बार बिहार की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा हुई। पत्रकार राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाएं: संतोष गंगवार गुरुग्राम ग्लोबल हाइट्स विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न। जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा न्यायिक शुचिता के लिए सवालों के समाधान पर कौंध रहा गहरा प्रश्नचिन्ह ..... रफ्तार, लापरवाही या सिस्टम की चूक? प्रतापगढ़ में पलटा 16 चक्का ट्रक, बाल-बाल बची जानें
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

आनंदवन के बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया दुर्गा अष्टमी का पर्व

आनंदवन के बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया दुर्गा अष्टमी का पर्व

प्रतापगढ़। नगर क्षेत्र के शुकुलपुर शक्तिनगर स्थित आनंदवन इंटर कॉलेज में दुर्गा अष्टमी के पर्व को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने महिषासुर संहार के अंतर्गत मां दुर्गा के नौ रूपों को प्रदर्शित किया,जिसे देख लोग भाव-विभोर हो उठे। इसी के साथ बच्चों ने कीर्तन-भजन की प्रस्तुति कर विद्यालय में भक्तिमय का माहौल बना दिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राघवेंद्र शुक्ल ने बच्चों को धार्मिक त्योहारों के महत्व को बताते हुए अष्टमी और नवमी के त्योहारों की प्रासंगिकता के विषय में बताते सभी से सत्य, धर्म और आत्म अनुशासन का पालन करने को कहा। आयोजित कार्यक्रम में आंचल तिवारी,सरिता,आयुषी,वैष्णवी, शुभ्रा, सौम्या,अंशिका,अनन्या आदि ने प्रतिभाग कर विविध कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संयोजन कुमारी सरिता गुप्ता एवं साधना, निधि,नीलम, रीना,अंशु,कविता, आशुतोष एवं अरुण ने किया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button