ब्रेकिंग
साहित्य की सुरमयी शाम में याद किये गये स्व.पं.रामयज्ञ पाण्डेय। 29 को 29 जगहों पर क्रीड़ा भारती द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन नेपाल बाढ़ को प्रकृति का प्रकोप भविष्य के चिंता जनक : दलाई लामा उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने उठाईं जलभराव और बिजली की समस्याएं गाय आरती एवं भंडारा सनातनी संदेश : आलोक आजाद मान्धाता में विद्यालय चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा। राष्ट्र गान के मामले में महाना के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी गई। लिंक से द ग्रेट अजगरा डिबेट में बनो प्रतिभागी तहसील बार एसोसिएशन सदर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगा द अजगरा डिबेट : डी एम अभिषेक पाण्डेय
Global भारत न्यूज़प्रतापगढ़राजनीति

विकास को सलाम एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित हुए बरई प्रधान

कुंडा के बरई प्रधान को पहले भी पीएम, और सीएम कर चुके है सम्मानित, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने इस बार किया सम्मानित

विकास को सलाम एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित हुए बरई प्रधान

कुंडा के बरई प्रधान को पहले भी पीएम, और सीएम कर चुके है सम्मानित, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने इस बार किया सम्मानित

प्रतापगढ़, विकास कार्यों को लेकर चर्चा में रहने वाले कुंडा के बरई गांव के प्रधान को एक बार और सम्मानित किया गया है। दैनिक जागरण एक्सीलेंसी अवॉर्ड कॉन्क्लेव में ग्राम प्रधान भुट्टो हाफिज को प्रतापगढ़ जिले में अपनी ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यों को लेकर सम्मानित किया गया।
कुंडा ब्लाक के उस गांव के प्रधान को इसके पहले भी उनके विकास कार्यों को लेकर दो बार सम्मानित किया जा चुका है। पहली बार देश के प्रधानमंत्री ने तो दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें उनके कार्यों को लेकर सम्मानित कर चुके है।

इस बार जागरण एक्सीलेंसी अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना निश्चित ही न सिर्फ उन्हें बल्कि पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है और दूसरे ग्राम प्रधानों के लिए एक उदाहरण छोड़ा है कि अगर सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्यों को कोई भी ग्राम पंचायत उस पर खरी उतरती है तो उसे सम्मानित किया जाएगा। अवॉर्ड मिलने की खबर ने गांव समेत पूरे विकास खंड और तहसील के उनके मित्रो, समर्थकों और ग्राम प्रधानों ने बधाई दिया है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button