ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ जीआरपी को मिली 47 लाख की बड़ी सौगात,DG रेलवे ने किया प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

एक दिन की थाना प्रभारी बनी सोनाली यादव जाना कैसे चलता है थाना और कानून व्यवस्था

मिशन शक्ति के तहत लगातार हो रहे अनूठे प्रयोग महिलाओं को सशक्त और उन्नतशी बनाने के लिए सरकार का भागीरथी प्रयास 

एक दिन की थाना प्रभारी बनी सोनाली यादव जाना कैसे चलता है थाना और कानून व्यवस्था

 

मिशन शक्ति के तहत लगातार हो रहे अनूठे प्रयोग महिलाओं को सशक्त और उन्नतशी बनाने के लिए सरकार का भागीरथी प्रयास 

 

कुंडा प्रतापगढ़ प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति के कार्यक्रम के तहत लगातार सरकारी विभागों में नए-नए प्रयोग जारी है आज थाना प्रभारी कुंडा ने अहमद शिक्षण संस्थान की छात्रा सोनाली यादव को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया जहां सोनाली ने यह जाना कि कानून व्यवस्था और थाना क्षेत्र में शांति कायम रखने के लिए पुलिस को कितनी मेहनत और भाग दौड़ करनी पड़ती है बताते चलें कि वन विभाग की तरफ से कल एक दिन का रेंजर रॉयल पब्लिक की छात्रा खुशी तिवारी को बनाया गया था उसी क्रम में आज कुंडा थाना में एम कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा सोनाली यादव को 1 दिन का थाना प्रभारी बनाया इन कार्यक्रमों से सरकार का एक सीधा उद्देश्य है कि जब बच्चियों सरकारी विभागों के प्रमुख पदों पर एक दिन के लिए बैठेंगे तो कहीं ना कहीं उनके मन में यह बात घर करेगी कि उन्हें पढ़ लिखकर आगे ऐसे ही अधिकारी बनना है ताकि समाज में महिलाओं की भागीदारी और स्थिति मजबूत बनाई जा सके कुंडा थाना प्रभारी ने बताया की 1 दिन के लिए थाना प्रभारी बने सोनाली यादव ने पूरी दक्षता के साथ थाने के कार्यक्रमों को जाना और उसमें अभिरुचि दिखाई। इससे इन बच्चियों में कंपटीशन की भावना बढ़ेगी और आने वाले कल में ऐसे ही बच्चे समाज से निकलकर सरकार के मजबूत पदों पर जाकर महिलाओं और समाज दोनों का कल्याण करेंगी आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिला सशक्तिकरण और उन्नयन पर लगातार काम कर रही है सरकार का स्पष्ट रूप है कि हर हर हाल में महिलाओं की स्थिति मजबूत हो औरसमाज के अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए राष्ट्र निर्माण में हिस्सा है कुल मिलाकर मिशन शक्ति कुंडा क्षेत्र में पूरी तरह सफल नजर आता है

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button