ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ - पत्नी की हत्या कर रची थी लूट की झूठी कहानी,पति गिरफ्तार, खून सना पत्थर बरामद खाद की कालाबाजारी! 1600 में बेच रहे 1350 की डी ए पी खाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक बार फिर गौ रक्षा के लिए आंदोलन पर उतरने का ऐलान किया। प्रतापगढ़ जीआरपी को मिली 47 लाख की बड़ी सौगात,DG रेलवे ने किया प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक स्वस्थ केंद्र का जिलाधिकारी नें किया निरीक्षण

कमियों और अनुपस्थिति पर कार्यवाही के लिए जिम्मेदारों को दिए निर्देश

प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक स्वस्थ केंद्र की जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय नें जानी हकीकत 

 29 अगस्त प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखपालनगर और प्राथमिक विद्यालय पूरे रायजू का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था तक की हकीकत परखी। मरीजों और छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पीएचसी में महिला चिकित्साधिकारी के अनुपस्थित मिलने तथा विद्यालय में शिक्षकों और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखपालनगर में मौजूद मरीजों से बातचीत की और पूछा कि चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवाएं तो नहीं लिखी जा रही हैं। मरीजों ने बताया कि उन्हें बाहर की दवाएं नहीं दी जा रही हैं। इसके बाद डीएम ने पर्चा काउंटर का निरीक्षण कर अब तक काटी गई पर्चियों और पर्चा काटने की समय-सीमा की जानकारी ली। कर्मचारी ने बताया कि अब तक 100 से अधिक मरीजों की पर्चियां काटी जा चुकी हैं तथा अपरान्ह 2 बजे तक पर्चियां काटी जाती हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी जिलाधिकारी ने उपचार की स्थिति जानी। मरीजों ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा समय से इलाज किया जा रहा है। प्रसव यूनिट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसव संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लाभार्थियों को मिलने वाली धनराशि के बारे में पूछे जाने पर बताया गया कि 10 से 15 दिन के भीतर पैसा लाभार्थियों के खाते में भेज दिया जाता है। निरीक्षण के दौरान महिला चिकित्साधिकारी डॉ. शिवानी सिंह अनुपस्थित पाई गईं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पताल में सभी चिकित्सकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।पीएचसी के बाद जिलाधिकारी प्राथमिक विद्यालय पूरे रायजू पहुंचे। उन्होंने कक्षाओं में पठन-पाठन की स्थिति देखी और छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, शिक्षण कार्य तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया। विद्यालय में शिक्षकों और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय में शिक्षकों और विद्यार्थियों की नियमित एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जाए। इस दौरान डीएम ने प्राथमिक विद्यालय पूरे रायजू में चल रहे आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण कर आंगनबाड़ी कार्यकत्री से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button