ब्रेकिंग
पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में फौजी की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या,3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तीन आरोपियों अनिल तिवारी, राकेश सरोज और शीतल सरोज को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में 6 साल पहले हुई फौजी की विधवा पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मामला कंधई इलाके के बरहा गांव का है, जहां 17 अगस्त 2019 को फौजी राम बरन की विधवा पत्नी प्रेमा देवी के साथ गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों अनिल तिवारी, राकेश सरोज और शीतल सरोज को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अनिल तिवारी ने फौजी की मौत के बाद सरकार से मिले पैसे और पेंशन की लालच में आकर विधवा प्रेमा देवी से दोस्ती की और धीरे-धीरे उसके लाखों रुपए हड़पने के साथ ही उसकी जमीन को भी बेचकर पैसा हड़प लिया।

जिसकी वजह से महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गई और अपने पैसे की मांग करने लगी। गांव के लोग भी जब इस पूरे मामले की शिकायत करने का विचार पुलिस के अधिकारियों से किया तो यह बात अनिल तिवारी को नागवार गुजरी और भेद खुलने के डर से उसने गांव के रहने वाले राकेश सरोज और शीतल सरोज के साथ मिलकर साजिश रची।

जिसके एवज में दोनों को एडवांस ₹10000 दिए और कुल ₹50000 देने का सौदा किया। अनिल तिवारी ने महिला को पैसे देने के बहाने खेत में बुलाया और तीनों ने पहले तो महिला के साथ गैंगरेप जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया, उसके बाद लाठी और डंडों से पीट-पीट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

सुबह शव खेत में मिला तो परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस की और तीनों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। मामले की जांच पड़ताल शुरू हुई तो परत दर परत कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने आखिरकार 6 साल में मामले का खुलासा कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।

Pratapgarh news
Pratapgarh news

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button