ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

बिहार ब्लॉक में तैनात सचिव की आवास के बदले पैसा मांगने की ऑडियो क्लिप हुई वायरल

सोसल मीडिआ पर जोरों पर चर्चा, क्या विभाग करेगा कार्यवाई ?

बिहार ब्लॉक में तैनात सचिव की आवास के बदले पैसा मांगने की ऑडियो क्लिप हुई वायरल

सोसल मीडिआ पर जोरों पर चर्चा, क्या विभाग करेगा कार्यवाई ?

प्रतापगढ़। विकास खंड बिहार में तैनात एक सचिव की आवास के बदले फोन पर पैसा मांगना उनको चर्चित बना दिया। बिहार ब्लाक के ग्रामसभा धनवासा में तैनात एक सचिव का ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो क्लिप की पहचान धनवासा में तैनात सचिव अनुराग यादव की बताई जा रहा है। वायरल ऑडियो क्लिप में सचिव अनुराग यादव ग्राम प्रधान पूनम सिंह के प्रतिनिधि से ग्रामसभा तिवारी महमदपुर में आए हुए 44 आवासों में अपने कमीशन का पैसा दो लाख चालीस हजार रुपये की बात बताते व मांगते हुए स्पष्ट सुनाई दे रहा है। यही नहीं आवास के पैसों के अतिरिक्त अन्य किसी कार्य के लिए भी कुछ पैसों की मांग कर रहा है। वायरल ऑडियो क्लिप पर क्षेत्रीय लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं लेकिन अब तक मामले में उच्चाधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर जब खण्ड विकास अधिकारी बिहार मिर्जा इरफान वेग से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वायरल ऑडियो क्लिप की जाँच कराई जा रही है। मामले की सत्यता के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

चर्चा में रहने वाली बिहार ब्लाक एक फिर अपने कृत्यों से पुनः सुर्खियां बटोर रही है और बीडीओ द्वारा उक्त ऑडिओ की जांच की बात करना सिर्फ खानापूर्ति ही कहा जायेगा जबकि होना तो ये चाहिए था की इतनी बड़ी रकम की डिमांड करने की ऑडिओ आने के बाद उक्त सचिव को उसके प्रभार से कार्यमुक्त करके जाँच कराई जानी थी।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button