ब्रेकिंग
लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रयागराज

लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण

यूनाइटेड मेडिसिटी रावतपुर में क्लब के सदस्यों ने 500 वृक्ष लगाया, डॉ. जगदीश गुलाटी ने किया उदघाटन

लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण

 

यूनाइटेड मेडिसिटी रावतपुर में क्लब के सदस्यों ने 500 वृक्ष लगाया, डॉ. जगदीश गुलाटी ने किया उदघाटन

प्रयागराज: देश के पर्यावरण के प्रति अपनी भूमिका निर्धारित करते हुए लायंस क्लब इंटरनेशनल तत्वाधान में मेडिकल कॉलेज यूनाइटेड मेडिसिटी रावतपुर में 500 वृक्षों का रोपण लायंस इंटरनेशनल के माध्यम से क्लब अशोक द्वारा किया गया l जनसंपर्क अधिकारी मीडिया प्रभारी लालू मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम को मंडल पर्यावरण चेयरपर्सन लायन माला मिश्रा के आवाहन पर किया गया I मेडिसिटी के प्रांगण में PID एवं मुख्य अतिथि पी एम जे एफ लायन डॉक्टर जगदीश गुलाटी के कर कमलो द्वारा उद्घाटन हुआ I बृहद वृक्षारोपण के संयोजक एमजेएफ लायन डॉक्टर अजय धर दुबे थे जो वृक्षारोपण कार्यक्रम के व्यवस्था के प्रमुख भूमिका में थे I विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मंडलाध्यक्ष प्रथम पी एम जे एफ लायन उमेश चंद कक्कड़ थे। जिन्होंने अपने उद्बोधन में पर्यावरण का संतुलन वृक्षारोपण के माध्यम से कितना आवश्यक है सबको अवगत कराया। एम जे एफ लायन रजनी कक्कड़, लायन माला मिश्रा मंडल पर्यावरण चेयरपर्सन ने एक वृक्ष को रोपित करना 100 बच्चों के जन्म के समान बताया तथा अपने वक्तव्य में कहा वृक्ष द्वारा समय से वर्षा, शुद्ध हवा ऑक्सीजन के रूप में देता है और विषैली हवा कार्बन डाइऑक्साइड को स्वयं सोखना एवं हम लोगों के आहार के रूप में भरण पोषण का कार्य करता है। ऐसे में इसके प्रति समाज की संवेदनशीलता होनी चाहिए I बृहद वृक्षारोपण योजना में अंजलि श्रीवास्तव द्वारा डॉक्टर गुलाटी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

पर्यावरण के प्रति डॉ गुलाटी का बड़ा योगदान

प्रयागराज के सुविख्यात डॉ जगदीश गुलाटी ने अपने कई एकड़ भूमि को पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए वन के रूप में परिवर्तित करने का एक सपना देखा है। जिसे विगत कुछ वर्षों से शुरू किया गया है और आगे तक चलता रहेगा I आने वाला समय हरे भरे वातावरण वाला होगा जिसका लाभ स्थानीय नागरिक पाएगा I इस कार्यक्रम में मेडिसिटी के डायरेक्टर डॉ प्रमोद भविष्य में होने वाली पर्यावरण से संबंधित वृक्षारोपण के बारे में भविष्य की विस्तृत जानकारी दी जिसमें फलदार वन एवं सिर्फ छायादार वन और एक वन जिसमें प्राकृतिक वन जैसा हो रूप हो I कार्यक्रम में लायन लालू मित्तल , मंडल चेयरपर्सन हंगर लायन धीरेंद्र मिश्रा, क्लब अध्यक्ष लायन अर्जुन चौधरी ,क्लब सचिव लायन सुनील शिबर , सर्विस चेयरपर्सन लायन निशा शिबर , जॉन चेयरपर्सन लायन अंजना शुक्ला , रीजन चेयरपर्सेन लायन गौरव गुप्ता लायन पूजा गुप्ता जी, को-चेयरपर्सन हंगर लायन मुकुल श्रीवास्तव, को-चेयरपर्सन पर्यावरण लायन अंजली श्रीवास्तव, मेडिसिटी कॉलेज के जूनियर तथा सीनियर डॉक्टर स्टाफ एवं कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे I लायंस इंटरनेशनल ने सभा में मनकामेश्वर स्थित वन विभाग के डीएफओ एवं उनके टीम को वृक्ष के पौधे उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया को -चेयरपर्सन पर्यावरण अंजली श्रीवास्तव ने वृक्षारोपण के लिए प्रयागराज के समस्त लायन को उत्साहित करते हुए कार्यस्थल पर पहुंचकर सेवा की प्रेरणा दिया I पूरी सेवा क्लब के सर्विस चेयरपर्सन लायन निशा शिबर द्वारा 1 महीने के कठिन प्रयास से संपन्न किया गया I सभी को वृक्षारोपण के पश्चात लायन डॉक्टर अजय धर दुबे द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी क्लब के मीडिया प्रभारी लालू मित्तल ने दिया।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button