ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मध्यप्रदेश

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया।

मध्य प्रदेश शासन के खेल युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सत्ताइसवें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
भोपाल, मध्य प्रदेश; 17 जुलाई।

मध्य प्रदेश शासन के खेल युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सत्ताइसवें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

हिन्दी भवन भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि ने कहा कि पत्रकारों को सजगता के साथ गरीबों की आवाज को सरकार तक पहुंचाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाए रखने में मीडिया की महती भूमिका है भारत के लोकतंत्र को चलाने में पत्रकारिता का चौथा स्तम्भ बहुत ही सशक्त है कहने और देखने में तो तीन स्तम्भ ही दिखते हैं । न्यायपालिका कार्यपालिका विधायिका लेकिन चौथा स्तम्भ पत्रकारिता का जो नहीं दिखता वह धरातल पर मजबूती के साथ नींव में इस भारत के प्रजातंत्र को साधे हुए हैं। पत्रकारिता में पक्ष व विपक्ष दोनों ही नहीं होते यहां केवल निष्पक्ष होता है।

इसके पूर्व राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि ने किया। मन्चीय माल्यार्पण एवं स्वागत के उपरांत पत्रकारों ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्रम एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में दस सूत्री प्रस्ताव मांग पत्र के माननीय मुख्य अतिथि विश्वास कैलाश सारंग को सौंपे गए। जिन्हें पूरा कराने के लिए मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर पूर्ण कराने का आश्वासन माननीय सहकारिता मंत्री ने पत्रकार साथियों को दिया।

मांग पत्र में पत्रकारों को संवैधानिक दर्जा प्रदान कराने, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने, देश भर में अधिमान्यता में एकरूपता के साथ सरलीकरण कर सभी पत्रकारों को अधिमान्य पत्रकार की श्रेणी में ले आने, समाचार पत्रों में कार्य करने वाले श्रमिक साथियों के भविष्य को सुनिश्चित किए जाने हेतु कानून बनाने, प्रदेश के सभी जिलों में पत्रकार भवन एवं पत्रकार कॉलोनी बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने, छोटे मझौले समाचार पत्रों को हर माह विज्ञापन देने,सत्तर वर्ष पूर्ण कर चुके पत्रकारों को अधिमान्यता की दस वर्षीय बाध्यता समाप्त कर सम्मान निधि दिलाई जाने, रेल यात्रा में जो छूट पहले दी जा रही थी कोरोना काल के समय बंद की गई थी उसे पुनः बहाल किए जाने, राज्य सरकार के टोल बैरियरों की तरह राष्ट्रीय राज्य मार्ग के टोल बैरियरों से पत्रकारों की गाड़ियों को निशुल्क निकलने की पात्रता दी जावे, पत्रकारों के लिए जो परिपत्र राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया है कि डी.आई.जी. स्तर का अधिकारी मामले की जांच करें उसके बाद ही पत्रकार के ऊपर प्रकरण दर्ज हो उस परिपत्र का पालन थानों में नहीं किया जाता उसके पालन हेतु नियम बनाकर जिम्मेदारी तय की जावे जिससे सरकार के आदेशों का थानों में पालन हो।

मध्यप्रदेश इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह राठौर, राष्ट्रीय महासचिव योगेन्द्र कुमार मिश्रा विश्वबंधु , राष्ट्रीय देश दर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रदीप सिंह, राजस्थान प्रदेश प्रभारी कपिल देव शर्मा, मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा, दिल्ली समाचार पत्र के उप संपादक आत्मा राम त्रिपाठी उत्तर प्रदेश इकाई के सतीश मिश्रा (बब्बा) रीवा वार्ता के संपादक विजय पान्डेय, श्रीकांत जैन गुड़ा सागर, रियाजउद्दीन खांन, मीडिया प्रभारी अमित गोस्वामी आदि प्रमुख लोगों ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश के प्रांतीय सचिव डॉ मनोज पाठक ने किया। स्वागत भाषण एवं प्रगति प्रतिवेदन मध्य प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष वी के मिश्रा ने किया।

अतिथियों का वेद वाक्यों के साथ वाचन कर रीवा संभागीय अध्यक्ष प्रभूनाथ पान्डेय ने स्वागत किया। रीवा संभाग की महिला विंग की संभागीय अध्यक्ष संगीता पटेल ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का स्वागत किया।

मंचीय उद्बोधन के उपरांत सभी अतिथियों का अंग वस्त्रम के साथ उपहार व सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।

सम्मेलन में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों का सम्मान संगठन के पट्टे के साथ सम्मान पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया सम्मेलन में सैकड़ो की संख्या में संपादक गण, लेखक, कवि, साहित्यकार व पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ कवि उमाशंकर मनमौजी की कविता ‘हम स्वर्ग लोक से यहां भेजे गए कवि हैं’ उपस्थित जनों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

सम्मेलन में प्रांतीय महासचिव राकेश शर्मा जो सम्मेलन के आयोजक थे, माधवेश नाथ मिश्रा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष नवीन कुमार तिवारी, प्रांतीय मीडिया प्रभारी दिलीप त्रिपाठी, प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय तिवारी, पत्रकार कल्याण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी घनश्याम दास खरे, हरिशंकर श्रीवास्तव प्रयागराज, महेंद्र सेन कौसाम्बी उ.प्र., खबर संग्राम के उप संपादक पवन शुक्ला ,प्रधान संपादक आशीष मिश्रा, संभागीय महासचिव बालेन्द्र शेखर पान्डेय, जिला संरक्षक लालमणि पान्डेय, जिलाध्यक्ष रीवा एस एस गहरवार , भोपाल जिला प्रवक्ता राम सुशील शर्मा ,उपाध्यक्ष भूपेन्द्र त्रिपाठी, मुख्य महासचिव अशोक सोनी, मऊगंज जिला अध्यक्ष राजीव पान्डेय, महासचिव ऋषभ पान्डेय, नर्मदा पुरम के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा, नरसिंहपुर के जिला अध्यक्ष मनोज राय, महासचिव नीतेश कौरव, रायसेन के जिला अध्यक्ष गोविन्द दुबे, रुकसाना जेबा भोपाल, सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह, सह सचिव रजनीश पयासी, संयुक्त सचिव सुजीत जोर्ज, शैलेश पचौरी, संदीप सिंह, नितिन उपाध्याय, राकेश शर्मा ,अंशुमान सिंह, डॉ श्रीनिवास चौबे, जय कुमार वरकडे, ललित महेश्वरी, जितेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र यादव, सुधीर शुक्ला, अमन पाठक, अभिषेक पाण्डेय आदि प्रमुख पदाधिकारियों के साथ-साथ काफी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा ने बताया कि आगामी तेइस अगस्त 2026 दिन रविवार को मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक सम्मेलन राष्ट्रीय संगठन सचिव चुन्नू कुशवाहा के नेतृत्व एवं सतना जिला प्रभारी मध्य प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र सतवानी के आयोजकत्व में संयोजन में संपन्न कराया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button