ब्रेकिंग
साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

Pratapgarh:पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

प्रतापपुर चेरगढ़ के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, समीर अहमद नाम के बदमाश के पैर में लगी गोली। मेडिकल कॉलेज में भर्ती

 

प्रतापगढ़,3 फरवरी। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से एक बदमाश समीर अहमद को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा।

गिरफ्तार बदमाश समीर अहमद पर थाना संग्रामगढ़ और थाना मानिकपुर में लूट, चोरी जैसे लगभग 05 अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूट का एक मोबाइल, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी संग्रामगढ़ भेजा गया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल प्रतापगढ़ के लिए रेफर किया।

Pratapgarh news
Pratapgarh encounter news

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button