कर्नल सोफिया कुरैशी पर बीजेपी मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी पर कांग्रेस का प्रदर्शन।
जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील पहुंचकर "भारतीय सेना का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान" नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

कर्नल सोफिया कुरैशी पर बीजेपी मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी पर कांग्रेस का प्रदर्शन।
डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 15 मई।
जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील पहुंचकर “भारतीय सेना का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान” नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि देश की जांबाज बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी को मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा आतंकवादियों की बहन कहकर सम्बोधित करना पूरे देश का अपमान है, इसको मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर इसके विरुद्ध देशद्रोह का मुकद्दमा एफटीसी कोर्ट में चलाकर सख्त से सख्त सजा दी जाए , जिससे कोई नेता मंत्री इस तरह की टिप्पणी भारतीय सेना के खिलाफ न कर सके।
नगर अध्यक्ष इरफान अली ने कहा कि मंत्री विजय शाह द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को लीड करने वाली देश की बहादुर बेटी सैन्य अधिकारी पर राष्ट्रविरोधी अनर्गल टिप्पणी कर सेना का अपमान किया है l यह अत्यन्त आपत्तिजनक है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इस मसले पर चुप्पी साधे हुए हैं,आधिकारिक बयान न आना उनकी मूक सहमति की तरफ इशारा करता है l
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करुण पाण्डे, डॉ.प्रहलाद तिवारी, राम रतन तिवारी, विश्वनाथगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रशान्त सिंह प्रिंशु, नगर प्रभारी मो.इश्तियाक, अब्दुल रहमान, श्याम शंकर तिवारी, शुभम मिश्रा, मकरंद शुक्ला, अभय किशोर त्रिपाठी, इन्द्रानन्द तिवारी, सुरेश मिश्रा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मो. हुजैफ,सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो.वसीम, पशुपति उपाध्याय, आशीष शुक्ला, सलमान खान, रियाज सुलतान, अरबाज आलम, रवि प्रताप सिंह, शिवांशु भट्ट, महेंद्र मिश्रा, रवि यादव, मो.दिलशाद, धर्म राज सिंह, रामधन यादव, सुरेश दुबे आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे l