ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक... वृद्धजनों का सम्मान उनकी सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों क... विकसित प्रदेश की सोंच पर युवा संवाद
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कुंडा पुलिस अब प्रधानों के सहयोग से प्रमुख स्थलों पर लगाएगी सीसीटीवी

अपराध पर अंकुश और संदिग्धों की पहचान में मिलेगी मदद

कुंडा पुलिस अब प्रधानों के सहयोग से प्रमुख स्थलों पर लगाएगी सीसीटीवी

अपराध पर अंकुश और संदिग्धों की पहचान में मिलेगी मदद

कुंडा प्रतापगढ़, अपराध पर नियंत्रण और संदिग्धों की पहचान और पकड़ को प्रभावी बनाने के लिए गांव की बाजारों और प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएगी। बृहस्पतिवार को कुंडा के सीओ अमर नाथ गुप्ता और थाना प्रभारी कुंडा अवन दीक्षित ने थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ एक बैठक थाना परिसर में किया। सीओ कुंडा ने आए ग्राम प्रधानों से कहा कि पंचायत के मुखिया को मालूम रहता है कि उनके गांव में किसके यहां कौन आता है और गांव के कौन कौन गलत चाल चलन के है। सीसीटीवी लगने के बाद ऐसे लोगों की धर पकड़ के साथ अपराध नियंत्रण में आसानी होगी। थाना प्रभारी ने उपस्थित प्रधानों से कहा की सीसीटीवी के माध्यम से गांव में जहां अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण में मदद मिलेगी वहीं संदिग्ध व्यक्तियों को ट्रेस करना भी आसान रहेगा। ग्राम प्रधानों ने पुलिस को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत कुंडा के अध्यक्ष पति शिव कुमार तिवारी भगवान, प्रधान जमेठी देवेंद्र सिंह, प्रधान पुष्पेंद्र सिंह, प्रधान शहाबपुर रमा पति तिवारी, प्रधान रैयापुर काशी पटेल, प्रधान चौसा बैताली महाराज समेत दर्जनों प्रधान मौजूद रहे।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button