ब्रेकिंग
आसिफ हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज...
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कुंडा विधानसभा को सड़को की सौगात देने जा रहे राजा भैया

बिहार और कुंडा विकास खंड को करोड़ो की सड़क सौगात, 3 और 4 जून को करेंगे शिलान्यास

कुंडा विधानसभा को सड़को की सौगात देने जा रहे राजा भैया

बिहार और कुंडा विकास खंड को करोड़ो की सड़क सौगात, 3 और 4 जून को करेंगे शिलान्यास

प्रतापगढ़, विधानसभा क्षेत्र कुंडा को करोड़ो रु की सड़क सौगात मिलने जा रही है। राजा भैया अपने गृह विधानसभा कुंडा से मनगढ़ तक सड़क मार्ग को चौड़ीकरण योजना के तहत इस मार्ग को उन्नीकृत करने की करोड़ो की योजना की आधार शिला 4 जून को समारोह पूर्वक करने जा रहे है। कुंडा के प्रमुख संतोष सिंह ने बताया की 4 जून को राजा भैया इसका शिलान्यास करेंगे। कुल 6 किमी तक की इस परियोजना मे साढ़े दस करोड़ की लागत से क्षेत्र के विकास मे चार चांद लगाएगी। संतोष सिंह ने बताया की चुंकि मनगढ़ धाम मे हजारों लोगों का आगमन होता रहता है। अतएव इस सड़क को चौड़ी करना समय के साथ आवश्यक हो गया था। राजा भैया के प्रयास से ये कार्य होने जा रहा है। जिसकी सख्त आवश्यकता थी।

बिहार ब्लाक मे भी 16 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

विकास खंड बिहार बल कन्हैया नगर से निकलकर त्रिलोकपुर होते हुए राम बन गमन मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का शिलान्यास 3 जून को राजा भैया के हाथो होगा। पूर्व प्रमुख डब्बू सिंह ने बताया की 9 किमी की ये सड़क 16 करोड़ 22 लाख की लागत से बनने जा रही है। इस मार्ग के दोहरीकरण कार्य से सैकड़ो गणवबके लोगों को आवागमन मे सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र का विकास होगा।
राजा भैया द्वारा करोड़ो की इस योजना के मूर्त रूप लेने से विकास के साथ लोकसेवा का कार्य भी संपन्न होगा।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button