ब्रेकिंग
गाजियाबाद की 'अविश्वसनीय' घटना: तेरहवीं के अगले दिन जिंदा लौटा बेटा, जिस शव का किया था अंतिम संस्कार... राजा भैया के पिता को पुलिस ने किया नजरबंद भारत भूषण तिवारी हत्याकांड को लेकर फूटा जनाक्रोश। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद प्रयागराज इकाई की बैठक 27 जून को। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक नागपुर में 5 जुलाई को। निर्झर प्रतापगढ़ी ने खोजा प्राचीन पांडुलिपियां। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा... स्वामी करपात्री महाराज जैव विविधता पार्क चिलबिला में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया भव्य आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु मां बेल्हा देवी धाम में योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्... प्रतापगढ़ वृद्धाश्रम में केक काटकर और भोजन-फल वितरण करके मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

7 साल के मासूम की मौत ने तोड़ा तीन पीढ़ियों का रिश्त: बाबा की FIR में सामने आया शर्मनाक सच

पत्नी के अवैध संबंधों के वजह से पिता ने ही कर दी थी अपने ही कलेजे के टुकड़े की हत्या

प्रतापगढ। खबर प्रतापगढ़ के थाना अंतू क्षेत्र से है 7 साल के मासूम की मौत ने तोड़ा तीन पीढ़ियों का रिश्ता—बाबा की FIR में सामने आया शर्मनाक सच, हत्यारा निकला उसी का पिता बाबूलाल वर्मा।पत्नी के अवैध संबंधों के वजह से पिता ने ही कर दी थी अपने ही कलेजे के टुकड़े की हत्या।

पूरा मामला।अंतू थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने नाती–बाबा–पिता जैसे सबसे पवित्र रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है। 7 साल के मासूम की संदिग्ध मौत पर बाबा संत प्रसाद पटेल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस जांच ने ऐसा सच उजागर किया जिसने पूरे परिवार को भीतर तक हिला दिया। मृतक का पिता बाबूलाल वर्मा ही इस पूरे प्रकरण का आरोपी निकला।एसपी दीपक भूकर की मॉनिटरिंग में फॉरेंसिक टीम, स्पेशल टीम और सर्विलांस सेल ने मिलकर इस मामले का वैज्ञानिक विश्लेषण, मोबाइल डेटा, सीसीटीवी, और उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित अनावरण किया। पुलिस के अनुसार 30 नवंबर को विवाह समारोह से लापता हुआ बालक 1 दिसंबर की सुबह खेत में असामान्य हालत में मिला था। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ उसे मृत घोषित किया गया। इसी आधार पर मृतक के बाबा संत प्रसाद पटेल की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। जाँच के दौरान पुलिस टीम को मिले साक्ष्य सीधे बाबूलाल वर्मा की ओर इशारा कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर अंतू पुलिस ने बाबूलाल को चौबेपुर चकरोड के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार बाबूलाल की पत्नी का किसी और के साथ संबंध था और वह दो दिन पूर्व अपने मायके चली गई थी और अपने प्रेमी के साथ रह रही थी इसी बात से नाराज होकर बाबूलाल ने अपने ही 7 वर्षीय मासूम की हत्या कर उसे झाड़ियां में फेंक दिया था।पूछताछ में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई और पुलिस ने उसे केस में नामजद करते हुए जेल भेज दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शर्म, दर्द और अविश्वास का माहौल पैदा कर दिया है। जहाँ दादा ने इंसाफ मांगने के लिए रिपोर्ट लिखाई, वहीं पिता ही आरोपित बनकर सामने आ गया। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बाइट—शैलेन्द्र लाल ( एएसपी )

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button