ब्रेकिंग
सिक्योरिटी एजेंसी के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर युवक ने खाया जहर लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा 500 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल का वितरण। धारूपुर में ग्राम प्रधान की दबंगई समर्थकों के साथ हमले का आरोप बिहार ब्लॉक के नारंगपुर में जाँच टीम पहुंचने से मचा हुआ है हड़कम्प  प्रतापगढ़।राजा भैया को मिला 1.5 करोड का तोहफा,महराष्ट्र से अवध की धरती कुंडा पहुंचा 'विजयराज घोड़ा' भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी शनिवार, 27 दिसम्बर 2025 को मथुरा तथा आगरा के प्... बाघराय बाजार में विहिप–बजरंग दल का जोरदार प्रदर्शन गरीबों की सेवा ही मानव धर्म - राजा भइया देवरानी पर मारपीट का आरोप, महिला घायल, मुकदमा दर्ज मनरेगा नाम परिवर्तन को लेकर वामपंथी दलों का सामूहिक प्रदर्शन।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा 500 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल का वितरण।

लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा मोहनगंज जेठवारा मार्ग पर देव मैरिज लान पड़वासी में कंबल वितरण समारोह का आयोजन पूर्व प्रधान विनय कुमार शुक्ला के सहयोग से आयोजित किया गया।

लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा 500 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल का वितरण

डॉ शक्ति कुमार पांडेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 27 दिसम्बर

लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा मोहनगंज जेठवारा मार्ग पर देव मैरिज लान पड़वासी में कंबल वितरण समारोह का आयोजन पूर्व प्रधान विनय कुमार शुक्ला के सहयोग से आयोजित किया गया।


कंबल वितरण का शुभारंभ उपजिलाधिकारी सदर सुश्री नैंसी सिंह जी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया गया।

कंबल वितरण के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सुश्री नैंसी सिंह ने कहा कि शीत लहरी तथा ठंडक से बचने हेतु निर्बल वर्ग तथा जरूरतमंदों को कंबल का वितरण सबसे बड़ा पुनीत कार्य है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा भी जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया जा रहा है ऐसे पुनीत कार्य में प्रशासन को सहयोग करने में समाज सेवी संस्थाओं का सहयोग अपेक्षित है।

उन्होंने कहा कि लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा आज यहां जरूरतमंद को कंबल वितरण किया जा रहा है इसके लिए लायंस क्लब के पदाधिकारी तथा आयोजन बधाई के पात्र हैं। उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की जानी चाहिए।

लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं पूर्व प्रधान के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों को कंबल वितरण किया गया।

कंबल वितरण समारोह के प्रारंभ में लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष के अध्यक्ष लायन आशुतोष त्रिपाठी, सचिव आरबी सिंह, पूर्व अध्यक्ष अश्वनी सिंह तथा व्यवस्थापक पूर्व प्रधान विनय कुमार शुक्ला लल्लू ने पुष्प गुच्छ, प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र से मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लायन आशुतोष त्रिपाठी ने लायंस क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन क्लब के सचिव आर बी सिंह ने किया।

कंबल वितरण कार्यक्रम में लायंस क्लब हर्ष के लायन लाल जी चौरसिया, लायन रामेश्वर पांडे, लायन कुंवर बहादुर सिंह, लायन अरविंद सिंह , लायन दिनेश प्रताप सिंह, लायन डॉ क्षितिज श्रीवास्तव, लायन आशुतोष त्रिपाठी, लायन सुशील चंद्र शुक्ला,ला कृष्ण प्रताप सिंह तथा समाजसेवी गंगाधर तिवारी, राजकुमार तिवारी, कैलाश नाथ, चंद्र प्रकाश, सूर्यकांत शुक्ला, आदि लोग ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। अंत मे अध्यक्ष लायन आशुतोष त्रिपाठी तथा पूर्व प्रधान विनय कुमार शुक्ला ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष राम लखन सिंह भी मौजूद रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button