ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ जीआरपी को मिली 47 लाख की बड़ी सौगात,DG रेलवे ने किया प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत 33 लाभार्थियों को 5-5 लाख के चेक का किया गया वितरण

अम्बेडकरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का तहसील सभागार में देखा गया सजीव प्रसारण

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत 33 लाभार्थियों को 5-5 लाख के चेक का किया गया वितरण

अम्बेडकरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का तहसील सभागार में देखा गया सजीव प्रसारण

प्रतापगढ़। तहसील सदर के सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत तहसील सदर एवं लालगंज के 33 लाभार्थियों को पांच 5-5 लाख रुपए का डेमो चेक विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य व जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद अम्बेडकरनगर के शिव बाबा पावन धाम अकबरपुर में आयोजित कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत डेमो चेक वितरण और उद्बोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण तहसील सदर सभागार में देखा गया। कार्यक्रम में विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य ने सम्बोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के ऐसे निवासियों को जो किसी दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं, जिनके फल स्वरुप उनके आश्रितों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है, इसी के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दुर्घटना के शिकार 18 से 70 वर्ष की आयु के कृषकों या खेतिहर मजदूरों के आश्रितों को रूपये 5 लाख प्रदान किए जाते हैं, यह सब हमारे उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के सफल प्रयास द्वारा किया गया है।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत तहसील सदर के 18 लाभार्थियों क्रमशः ग्राम बनवीरकांछ की दिव्यांग लाभार्थी चमेला, राजापुर रैनिया की गीता देवी, मलियाना की रेखा यादव, नरी की दुइजा देवी, कोलबजरडीह की शशी सिंह, बछुआ की सुदामा देवी, महुली की राजकुमारी, शिवराजपुर की विमला मौर्य, अहिना की अंजू देवी, बासूपुर की सुमन शुक्ला, कैलाकला की अंजनी देवी, भुवालपुर डोमीपुर के राजेन्द्र बहादुर सिंह, गम्भीरा की सुनीता, मदरा की अनामिका त्रिपाठी, कोड़रामादूपुर की गोमती, अठगंवा के शिवकुमार वर्मा, मनेहू की आरती, लोहंगपुर की श्वेता सिंह को 5-5 लाख रूपये का डेमा चेक प्रदान किया गया। इसी प्रकार तहसील लालगज के 15 लाभार्थियों क्रमशः ग्राम अजगरा की सुमन सिंह, जेठवारा की माया सिंह, देवली की विभा शुक्ला, सराय आनादेव की विकलेशा देवी, बूबूपुर की सुनीता सिंह, सलेमभदारी की मालती देवी, भदारीकला के ओम प्रकाश पाल, पूरे निर्मलगिरधर की फूलकली, अजगरा के रमेश कुमार, पतुलकी की कंचन गुप्ता, पुरवारा की अनीता, सलेम भदारी की मंजू वर्मा, पुरमई सुल्तानपुर के राहुल सरोज, सलेम भदारी की शिल्पा जायसवाल व उदापुर की रेहाना बेगम को 5-5 लाख रूपये का डेमो चेक दिया गया और धनराशि उनके खाते में स्थानान्तरित की जा रही है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह, तहसीलदार सदर सुप्रिया चतुर्वेदी, भाजपा के महामंत्री राजेश सिंह व लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ मोहम्मद अनीस द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button