ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स... करुणा शंकर मिश्र अध्यक्ष और कौशलेश त्रिपाठी बने महामंत्री CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का ... संग्रामगढ़ में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन। और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

डीएम ने माँ बेल्हा देवी मन्दिर घाट का किया निरीक्षण,

डीएम ने माँ बेल्हा देवी मंदिर घाट के आस पास अतिक्रमण को हटवाने का अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने माँ बेल्हा देवी मन्दिर घाट का किया निरीक्षण,

डीएम ने माँ बेल्हा देवी मंदिर घाट के आस पास अतिक्रमण को हटवाने का अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

प्रतापगढ़। प्रतापगढ आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा माँ बेल्हा देवी मंदिर को काशी कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा की गयी थी जिसके तहत जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने अधिकारियों के साथ आज सई नदी तट पर स्थित माँ बेल्हा देवी मन्दिर घाट पर पहुॅचकर दोनो तरफ घाटों का निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित लेखपाल सुशील मिश्रा को निर्देशित किया कि बेल्हा देवी घाट के आस-पास की जमीनों का चिन्हांकन कर लिया जाये और यदि अवैध रूप से अतिक्रमण पाया जाये तो सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। डीएम ने लेखपाल को निर्देशित किया कि यदि कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती जायेगी तो आपके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

बाइट — डीएम शिव सहाय अवस्थी प्रतापगढ़ 

निरीक्षण के दौरान बेल्हा देवी घाट के किनारे अतिक्रमण कर बनाये जा रहे भवन पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुये दीवार को अपने सामने गिरवा दिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बेल्हा देवी घाट के सौन्दर्यीकरण का कार्य पर्यटन विभाग और बंधन पार्क का कार्य नगर पालिका परिषद बेल्हा द्वारा जा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि अधूरे कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि माँ बेल्हा देवी धाम पर पार्किंग व्यवस्था, कॉरिडोर आदि व्यवस्थाओं को और अधिक विकसित करने हेतु प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाये। डीएम ने इस अवसर पर माँ बेल्हा देवी मन्दिर में दर्शन-पूजन भी किया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह, ईओ नगर पालिका राकेश कुमार उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button