ब्रेकिंग
जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

हिंदू सम्मेलन समाज एक परिवर्तनकारी जागरण का शंखनाद है – राजेंद्र

हिन्दू सम्मेलन में कवियों ने हिंदुत्व का स्वाभिमान किया जाग्रत

हिंदू सम्मेलन समाज एक परिवर्तनकारी जागरण का शंखनाद है – राजेंद्र

हिन्दू सम्मेलन में कवियों ने हिंदुत्व का स्वाभिमान किया जाग्रत

प्रतापगढ़। हमारा प्रत्यक्ष आचरण ही समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर सकता है,जिससे वास्तविक सामाजिक समरसता स्थापित होगी। भारत आज विकसित राष्ट्र बनने की दहलीज पर खड़ा है,ऐसे में हमें केवल गर्व करने तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि अपने सामर्थ्य को बढ़ाकर वैश्विक लक्ष्यों को प्राप्त करना है। उक्त विचार सकल हिन्दू समाज समिति बेल्हा बस्ती द्वारा आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेन्द्र ने समाजिक एकता और समरसता के भाव को लेकर रखा।उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यह विराट हिन्दू सम्मेलन, समाज में एक परिवर्तनकारी जागरण का शंखनाद है। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए बताया कि पूर्व में विदेशी आक्रमणों के कारण भारत की वैभवशाली सामाजिक व्यवस्था प्रभावित हुई थी। जिसे गुरु गोविंद सिंह जैसे महापुरुषों और छत्रपति शिवाजी महाराज के ‘हिंदवी स्वराज’ के संकल्प ने पुनर्जीवित किया। आज वही दृश्य पुनः निर्मित हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक अमर एकेडमी कुंज बिहारी, मुख्य अतिथि पीठाधीश्वर हनुमत सिद्ध पीठ अयोध्या विनय प्रिय मधुकर,विशिष्ट अतिथि मातृ शक्ति सरोज सिंह व अति विशिष्ट अतिथि सरदार कुलदीप सिंह रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रवज्जलन कर किया गया। हिन्दू सम्मेलन के मौके पर आयोजित कवि सम्मेलन में पधारे नामचीन कवि-कवयित्रियों द्वारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला हिंदुत्व आधारित रचनायें पढ़कर लोगों को राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत कर दिया।इस मौके पर हनुमान चालीसा एवं भारत माता की आरती हुई। कार्यक्रम का संचालन अक्षिता ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग संघचालक रमेश,विभाग कार्यवाह हरीश,जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार,विवेकानंद, शिवकुमार सोनी,सुधीर,शिवकुमार प्रजापति,रविन्द्र केसरवानी,शैलेन्द्र, श्याम ,विजय,रश्मि सिंह ,पूनम गुप्ता, सुमित केसरवनी,अनिल सिंह,ध्रुव शर्मा, शिवेश शुक्ला, परमानंद मिश्र, अंकुर श्रीवास्तव, कवियित्री सुप्रिया पांडेय,कवि अनूप उपाध्याय,लवलेश यदुवंशी,कवि शिव किशोर खंजन, कवि अभिजीत मिश्रा, कवियित्री दिव्या,बिपिन,प्रिया त्रिपाठी, तनु प्रिया सहित आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button