ब्रेकिंग
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल का प्रतापगढ़ में हुआ भव्य स्वागत। प्रतिस्पर्धा कौशल ग्रेट डिबेट! कौन देगा यक्ष प्रश्न पर युधिष्ठिर का सटीक उत्तर? शिक्षक राष्ट्र और समाज के भविष्य के निर्माता: डॉ. निशाकांत ओझा अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक अयोध्या की अर्पिता पाण्डेय को डिप्टी सीएम ने स्वीकृत किया मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास पत्रकार समाज के मार्गदर्शक: ओंकार सिंह राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन। शिक्षकों के बिना राष्ट्र की कल्पना असंभव: विभाग प्रचारक ओम प्रकाश  एजुकेशनिस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 बारिश से कच्ची दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दबे,7 साल की बच्ची SRN रेफर इलाज जारी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जिला कारागार के कैदियों को संगम के जल से कराया गया अमृत स्नान

प्रतापगढ़। महाकुंभ स्नान का आयोजन जिला कारागार में भी किया गया, जहां बंदियों को पवित्र संगम के जल से स्नान कराया गया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप कारागार मंत्री एवं पुलिस महानिदेशक/ महानिरीक्षक कारागार के निर्देशानुसार किया गया था।

फोटो- जिला कारागार के कैदी अमृत स्नान करते हुए

इस आयोजन के लिए त्रिवेणी संगम के पवित्र जल को जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी और जेलर अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में संचित किया गया। इसके बाद इस पवित्र जल को कारागार में निर्मित स्नान की टंकियों में मिश्रित करके बंदियों को स्नान कराया गया।

स्नान के दौरान बंदियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने गंगा मैया, यमुना मैया, सरस्वती मैया के जयघोष के साथ स्नान किया और संगम के पवित्र जल का आचमन किया। यह आयोजन महाकुंभ 2025 के अवसर पर किया गया था, जो प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चल रहा है ।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button